/newsnation/media/media_files/2026/02/27/pakistan-vs-sri-lanka-2026-02-27-16-42-50.jpg)
Pakistan vs Sri Lanka Photograph: (AFP)
PAK vs SL: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें अपना आखिरी लीग मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरने वाली हैं. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ये मैच श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. अब इस मैच को बड़े अंतर से जीतकर और अपना नेट रन रेट सुधाकर पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उतरेगा. तो आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट के अलावा हेड टू हेड रिकॉर्ड्स और संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बात करते हैं.
पिच रिपोर्ट
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम एक हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है. इस मैदान पर बैट्समैन और बॉलर दोनों को मदद मिलती है. बैट्समैन बीच के ओवरों में भी गेम पर हावी हो सकते हैं, जबिक तेज गेंदबाज नई बॉल के साथ हावी होते हैं. वहीं स्पिनर्स को बॉल पुराना के साथ मदद मिलती है. इस मैदान का औसत स्कोर 170-175 है. यहां पर 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम 16 और दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने 12 मैच जीते हैं. 2 मैच टाई रहे हैं.
It all boils down to this in Group 2 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 27, 2026
What are your predictions for tomorrow? 👀
ICC Men’s #T20WorldCup 2026 👉 SUPER 8 | #SLvPAK | SAT, 28th FEB, 6 PM pic.twitter.com/Gbn4NrcqUr
पाकिस्तान और श्रीलंका के टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24 मुकाबले खेले गए हैं. इन 24 मैचों में से पाकिस्तान ने 14 जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 10 मैचों में जीत मिली है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं, इस दौरान दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं.
Pakistan sharpening the iron before their crucial Super 8 match-up with Sri Lanka 💪#T20WorldCup broadcast details 👉 https://t.co/NPykWM7qqYpic.twitter.com/ESlTtxGtOu
— ICC (@ICC) February 27, 2026
पाकिस्तान और श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11
पाकिस्तान - साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.
श्रीलंका - पथुम निस्सांका, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीकशाना, दिलशान मदुशंका.
ये खबर भी पढ़ें :आज बगैर खेले पाकिस्तान हो जाएगा वर्ल्ड कप से बाहर? या चमकेगी किस्तम, देखें इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के आंकड़े
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us