आज बगैर खेले पाकिस्तान हो जाएगा वर्ल्ड कप से बाहर? या चमकेगी किस्तम, देखें इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के आंकड़े

ENG vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज बगैर खेले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाहर हो जाएगी या फिर उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका मिलेगा, आंकड़ों के जरिए जानिए...

ENG vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज बगैर खेले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाहर हो जाएगी या फिर उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका मिलेगा, आंकड़ों के जरिए जानिए...

author-image
Ashik Kumar
New Update
Pakistan

Pakistan Photograph: (AFP)

ENG vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भविष्य क्या होगा. आज पूरी तरह से साफ हो जाएगा. पाकिस्तान की टीम आज या तो बगैर खेले टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी, या फिर उसे एक और मौका मिलेगा, जिससे वो टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना सके. उससे पहले हम आपको इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आपको पाकिस्तान की किस्मत क्या होगी उसका अंदाज हो जाएगा. 

Advertisment

बगैर खेले आज होगा पाकिस्तान की किस्मत का फैसला

दरअसल, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का49वां मुकाबला खेला जाने वाला है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम 7:00 बजे से मुकाबला खेला जाएगा. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का ये मैच तय करेगा कि पाकिस्तान का सफर टी20 वर्ल्ड कप में आज के बाद आगे जारी रहेगा या तुरंत खत्म हो जाएगा. 

आपको बता दें कि, इस मैच में अगर इंग्लैंड जीत जाता है तो पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का एक मौका होगा. वहीं अगर आज न्यूजीलैंड की टीम जीत दर्ज करती है, तो पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर खत्म हो जाएगा और वो पूरी तरह सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक जाएगी. 

पाकिस्तान का श्रीलंका के साथ बचा हुआ है अंतिम मैच

ग्रुप-2 से इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. श्रीलंका बाहर हो चुकी है. अब जंग न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच है. न्यूजीलैंड की हार से उसके 3 अंक हो जाएंगे. पाकिस्तान श्रीलंका को अपने अंतिम लीग मैच में हरा दे तो उसके भी 3 अंक हो जाएंगे. ऐसे में बेहतर नेट रन रेट वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. 

कैसा है इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड

अगर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो इन दोनों टीमों के बीच अब तक टूर्नामेंट में कुल 7 मैच खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड को 4 मैचों में जीत मिली है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 3 मुकाबले जीत पाई है. अब पाकिस्तान आज भी उम्मीद कर रहा होगा कि इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हराकर अपने रिकॉर्ड और बेहतर करना चाहेगा.

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का स्क्वाड

इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे

ये भी पढ़ें :भारतीय क्रिकेट जगत ने कुछ यूं जताया रिंकू सिंह के पिता के निधन पर शोक, युवराज से लेकर राजवी शुक्ला तक ने दी श्रदांजली

pakistan pakistan Semi Final Scenario eng vs nz
Advertisment