भारतीय क्रिकेट जगत ने कुछ यूं जताया रिंकू सिंह के पिता के निधन पर शोक, युवराज से लेकर राजवी शुक्ला तक ने दी श्रदांजली

Cricketers on Rinku Singh father death: भारतीय क्रिकेटर्स ने रिंकू सिंह के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है. युवराज सिंह से लेकर राजीव शुक्ला तक ने पोस्ट कर अपना दुख व्यक्त किया है.

Cricketers on Rinku Singh father death: भारतीय क्रिकेटर्स ने रिंकू सिंह के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है. युवराज सिंह से लेकर राजीव शुक्ला तक ने पोस्ट कर अपना दुख व्यक्त किया है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Cricketers on Rinku Singh father death

Cricketers on Rinku Singh father death Photograph: (instagram/Rinku Singh)

Cricketers on Rinku Singh father death: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है. उनके पिता का निधन तब हुआ, जब वो भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रहे थे. उनके पिता ने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह काफी लंबे वक्त से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. अब भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है. आइए किसने क्या कहा जानते हैं. 

Advertisment

बीसीसीआई अध्यक्ष ने जताया शोक

रिंकू सिंह के पिता के निधान पर बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मनास ने लिखा, 'रिंकू सिंह के पिता के गुजर जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. इस मुश्किल समय में रिंकू और उनके परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. भगवान शिव उन्हें हिम्मत दें, ॐ शांति'.

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, 'क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता श्री खानचंद सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं रिंकू सिंह और उनके समस्त परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति'.

युवराज सिंह ने व्यक्त किया शोक

भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने लिखा, 'रिंकू के पिता के गुजर जाने की खबर सुनकर दिल टूट गया. ऐसे पलों में कोई भी शब्द काफी नहीं लगते. इस मुश्किल समय में हम आपके और आपके परिवार के साथ हैं. उम्मीद है कि आपको अपने आस-पास के प्यार में ताकत और हिम्मत मिलेगी'.

भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभनज सिंह ने लिखा, 'रिंकू सिंह के पिता श्री खानचंद सिंह जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. रिंकू और उनके परिवार के लिए यह बहुत मुश्किल समय होगा, भले ही वह T20 वर्ल्ड कप के दौरान अपनी जिम्मेदारियों के लिए पूरी तरह से समर्पित रहे. मेरी दिल से दुआएं उनके और उनके प्रियजनों के साथ हैं. वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और दुखी परिवार को हिम्मत और शक्ति दें'.

इन भारतीय क्रिकेटर्स ने भी व्यक्त किया शोक

ये भी पढ़ें : Rinku Singh Father Dies: कौन थे रिंकू सिंह के पिता, जानिए उनके संघर्ष की पूरी कहानी

Rinku Singh father death Rinku Singh
Advertisment