Rinku Singh Father Dies: कौन थे रिंकू सिंह के पिता, जानिए उनके संघर्ष की पूरी कहानी

Rinku Singh Father Dies : इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बैटर रिंकू सिंह के पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. वो कौन थे और क्या काम करते थे, आइए उनके बारे में जानते हैं.

Rinku Singh Father Dies : इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बैटर रिंकू सिंह के पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. वो कौन थे और क्या काम करते थे, आइए उनके बारे में जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Rinku Singh Father

Rinku Singh Father Photograph: (instagram/Rinku Singh)

Rinku Singh Father Dies : भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. रिंकू के पिता का निधन हो गया है. वो आज सुबह इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं. रिंकू बीते रात यानी गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेल रहे थे. उनको प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला पर वो मैदान पर फील्डिग करने के लिए आए. ऐसे में जब वो टीम इंडिया के साथ थे, तब उन्हें ये दुखद खबर मिली. तो आइए हम आपको बताते हैं कि रिंकू सिंह के पिता कौन थे, वो क्या काम करते थे और उनका जीवन कितने संघर्षों से भरा हुआ रहा.

Advertisment

कौन थे रिंकू सिंह के पिता

रिंकू सिंह के पिता का नाम खानचंद्र सिंह है. उत्तर प्रदेश के यूपी के रहने वाले हैं. उनके तीन बेटे हैं, जिनमें रिंकू सिंह भी शामलि हैं. उनकी दो बेटी यानी रिंकू की बहन भी है. खानचंद्र बहुत ही गरीब परिवार से थे. उनका परिवार काफी बड़ा था, जिसमें पति-पत्नी के अलावा 5 बच्चे थे. ऐसे में महंगाई के इस जमाने में अपने परिवार को पालने के लिए उन्हें काफी ज्यादा संघर्ष करने पड़े. उन्होंने अपने परिवार को पालने के लिए साफ-साफाई से लेकर गैस सिलेंडर डिलिवर करने का काम भी किया है.

रिंकू सिंह के पिता का जीवन संघर्षों से भरा रहा है. उन्होंने बहुत मेहनत कर अपने बच्चों का पालन-पोषण किया था. वो गैस हॉकर थे. गोबला गैस सर्विस में गैस सिलेंडर सप्लाई करने का काम करते थे. वो सिलेंडर खुद ही उठाकर डिलिवर करने के लिए जाते थे. उस वक्त उनके पास कोई संसाधन भी नहीं था. 

जब रिंकू सिंह पर आईपीएल में पैसों की बारिश हुई और टीम इंडिया के लिए खेलकर उन्होंने अपने गरीब माता-पिता को पैसों की सौगात दी, तब भी उनके पिता के स्वभाव और व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया था. वो अपना जीवन सादगी और मिलनसार होकर जीते रहे. उन्होंने अपना गैस डिलीवरी का काम भी नहीं छोड़ा था. वो अपने आस-पास के सभी लोंगों को इज्जत देते थे.

किस बीमारी से पीड़ित थे खानचंद सिंह

रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में हुआ. वो लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे. उनकी हालत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. इसके लिए रिंकू भारतीय टीम का साथ छोड़कर उनसे मिलने भी आए थे. डॉक्टरों के अनुसार खानचंद सिंह को मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी भी दी जा रही थी.

2026 में होने वाली थी रिंकू सिंह की शादी

रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्ट से सांसद प्रिया सरोज से 8 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी. उन्होंने अभी अलीगढ़ में एक आलीसान घर लिया था. प्रिया सपा के साथ जून 2026 में उनकी शादी होने की उम्मीद थी. ऐसे में शादी से पहले ही उनके पिता ने दुनिया छोड़ दी है.

ये भी पढ़ें : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, टी20 वर्ल्ड कप के बीच टूटा दुखों का पहाड़

Khanchandra Singh Rinku Singh
Advertisment