WI vs SCOT: शिमरोन हेटमायर ने तोड़ी स्कॉटलैंड की कमर, तूफानी अर्धशतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने दिया 183 का लक्ष्य

WI vs SCOT: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को जीत के लिए 183 का टारगेट दिया है. टीम के लिए शिमरोन हेटमायर ने शानदार बल्लेबाजी कर अर्धशतक लगाया.

WI vs SCOT: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को जीत के लिए 183 का टारगेट दिया है. टीम के लिए शिमरोन हेटमायर ने शानदार बल्लेबाजी कर अर्धशतक लगाया.

author-image
Ashik Kumar
New Update
WI vs SCOT

WI vs SCOT Photograph: (ICC)

WI vs SCOT: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. इसके बाद वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए शिमरोन हेटमायर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. अब स्कॉटलैंड को जीत के लिए 183 रनों की जरूरत है.

Advertisment

वेस्टइंडीज को मिली शानदार शुरुआत 

इस मैच में वेस्टइंडीज के लिए पारी की शुरुआत करने ब्रैंडन किंग, कप्तान शाई होप आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 84 रन जोड़े. टीम को पहला झटका शाई होप के रूप में लगा, वो 22 बॉल में 2 चौकों के साथ 19 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें माइकल लीस्क ने पवेलियन भेजा. उनके बाद ब्रैंडन किंग 30 बॉल में 4 चौके और 1 छ्क्के के साथ 35 पर बनाकर पवेलियन लौट गए. ओलिवर डेविडसन ने किंग को पवेलियन की राह दिखाई. 

शिमरोन हेटमायर ने मचाया तूफान 

इसके बाद शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने पारी को आगे बढ़ाया. हेटमायर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 22 बॉल पर 1 चौके और 6 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक ठोक दिया. उन्होंने इस मैच में 36 बॉल पर 2 चौके और 6 चौकों के साथ 64 रनों की पारी खेली. रोममैन पॉवेल ने भी टीम के लिए अहम योगदान दिया. उन्होंने 14 बॉल में 1 चौके और 2 छक्कों के साथ 24 रनों की पारी खेली.

इन दोनों के अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 बॉल में 1 चौके और 1 छक्के के 26 रनों की पारी खेली. रोमारियो शेफर्ड ने 6 और मैथ्यू फोर्ड ने 1 रन बनाया. नीदरलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट 2 विकेट ब्रैड करी ने हासिल किए. इनके अलावा सफ्यान शरीफ , माइकल लीस्क और ओलिवर डेविडसन ने 1-1 विकेट हासिल किया.

वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड की प्लेइंग-11

स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुनसे, मैथ्यू क्रॉस (विकेट कीपर), ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल जोन्स, टॉम ब्रूस, रिची बेरिंगटन (कप्तान), माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, मार्क वॉट, ब्रैड करी, सफ्यान शरीफ.

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.

ये भी पढ़ें : भारत का T20 World Cup के इतिहास में कितना है हाईएस्ट स्कोर, जानिए किस टीम ने बनाया लोएस्ट टोलट

shimron hetmyer T20 world Cup 2026 WI vs SCOT
Advertisment