भारत का T20 World Cup के इतिहास में कितना है हाईएस्ट स्कोर, जानिए किस टीम ने बनाया लोएस्ट टोलट

T20 World Cup: आज से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है. उससे पहले हम आपको टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के हाईएस्ट और लोएस्ट टोटल के बारे में बताने वाले हैं. इसके साथ ही भारत के सबसे अधिक और कम स्कोर के बारे में भी बताएंगे.

T20 World Cup: आज से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है. उससे पहले हम आपको टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के हाईएस्ट और लोएस्ट टोटल के बारे में बताने वाले हैं. इसके साथ ही भारत के सबसे अधिक और कम स्कोर के बारे में भी बताएंगे.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs USA

IND vs USA Photograph: (X/BCCI)

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरुआत हो गई है. इस टूर्नामेंट का पहला मैच श्रीलंका के कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है. आज दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड में कोलकाता में होगा. इसके बाद पहले दिन का तीसरा और अंतिम मैच भारत और यूएसए के बीच मुंबई के वानखेड़े में होने वाले है. उससे पहले हम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम के द्वारा बनाए गए हाईएस्ट और लोएस्ट टोटल के बारे में बताने वाले हैं.

Advertisment

भारत का टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का हाईएस्ट और लोएस्ट टोटल

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का सबसे हाईएस्ट टोटल 218 रन है. ये स्कोर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में बनाया था. साउथ अफ्रीका के डरबन में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाए थे. इंग्लैंड इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 बना पाई थी. ये वहीं मैच था, जिसमें युवराज सिंह ने स्टुअर्ड बॉर्ड को 6 बॉलों 6 छक्के लगाए थे और 12 बॉल में फिफ्टी पूरी की थी. 

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का सबसे लोएस्ट टोटल 79 रन है. जो टी20 वर्ल्ड कप 2016 में आया था. जब भारतीय टीम नागपुर में न्यूजीलैंड से जीत के लिए मिले 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 79 रनों पर ऑलआउट हो गई थी.

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का हाईएस्ट और लोएस्ट टोटल 

इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे हाईएस्ट टोटल श्रीलंका के नाम दर्ज है. टी20 वर्ल्ड कप 2007 में केन्या के खिलाफ श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए थे. इस मैच में केन्या 261 रनों का पीछा करते हुए 88 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. श्रीलंका ने 172 रनों से मैच जीत लिया था. 

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का लोएस्ट टोटल युगांडा और नीदरलैंड के नाम दर्ज है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में युगांडा की टीम वेस्टइंडीज से मिले 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 39 रनों पर आउट हो गई थी. इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2014 में नीदरलैंड श्रीलंका के खिलाफ 39 रनों पर ऑलआउट हो गई थी.

ये भी पढ़ें :IND vs USA: अमेरिका के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11, जानिए संजू, ईशान या सिराज किसे मिलेगा मौका?

Team India T20 World Cup T20 world Cup 2026
Advertisment