IND vs USA: अमेरिका के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11, जानिए संजू, ईशान या सिराज किसे मिलेगा मौका?

IND vs USA: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मैच आज भारत और यूएसए के बीच खेला जाने वाला है. उससे पहले हम आपको भारत की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं.

IND vs USA: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मैच आज भारत और यूएसए के बीच खेला जाने वाला है. उससे पहले हम आपको भारत की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND VS USA

IND VS USA Photograph: (ICC)

IND vs USA:  भारतीय क्रिकेट फैंस का इंतजार आज से खत्म होने जा रहा है क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का धूम-धड़ाका 7 फरवरी से शुरू हो रहा है. इस वर्ल्ड कप के तीसरे मैच में भारत और यूएसए के बीच मुकाबला होने वाला है. इस मैच में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर किस प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतरेंगे, ये देखना दिलचस्प होगा. लेकिन उससे पहले हम आपको यूएसए के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है, इस बारे में बताने वाले हैं.  

Advertisment

इन बल्लेबाजों को मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में ईशान किशन को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका दे सकते हैं. नंबर तीन पर टीम के लिए तिलक वर्मा खेलते हुए नजर आ सकते हैं. कप्तान सूर्या खुद नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे. नंबर पांच पर हार्दिक पांड्या, नंबर 6 पर शिवम दुबे और नंबर सात पर रिंकू सिंह बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. 

सूर्यकुमार यादव इन गेंदबाजों पर लगाएंगे दांव

इस मैच में 7 बल्लेबाजों के बाद टीम इंडिया 4 गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है. इन गेंदबाजों में दो स्पिनर और दो तेज गेंदबजों को मौका दिया जा सकता है. भारत के लिए अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती स्पिन का जिम्मा संभाल सकते हैं तो वहीं, पेस अटैक को जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह लीड करते हुए नजर आएंगे.

इस मैच में टीम इंडिया 8 नंबर तक बल्लेबाजी लेकर उतरना चाहेगी. हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे पेस गेंदबाजी में मदद करेंगे, जबकि स्पिन में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी टीम की एक दो ओवर मदद कर सकते हैं.

यूएसए के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हर्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वाड 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

ये भी पढ़ें :IND vs USA: आज भारत-अमेरिका के बीच होगा मैच, जानिए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

Team India Playing 11 T20 world Cup 2026 IND vs USA
Advertisment