IND vs USA: आज भारत-अमेरिका के बीच होगा मैच, जानिए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

IND vs USA: भारत और यूएसए के बीच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मैच आज खेला जाने वाला है. उससे पहले आइए इन दोनों के हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डालते हैं.

IND vs USA: भारत और यूएसए के बीच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मैच आज खेला जाने वाला है. उससे पहले आइए इन दोनों के हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डालते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs USA

IND vs USA Photograph: (ANI)

IND vs USA: भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. ये भारत का टूर्नामेंट में पहला मैच होगा. भारत और यूएसए के बीच ये मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से होने वाला है. इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे तो वहीं यूएसए की टीम की कमान मोनंक पटेल के हाथों में होगी. ये मैच फैंस को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखने के लिए मिलेगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी. उससे पहले हम आपको भारत और यूएसए के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं. 

Advertisment

IND vs USA हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

भारत और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा पूरी तरह से भारी है. क्योंकि इन दोनों टीमों के बीच मात्र एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला गया है. इस मैच को भारत ने जीता था. ऐसे में 1 मैच में भारत ने 1 जीता है जबकि यूएसए 0 बार जीता है.

IND vs USA एकमात्र मुकाबले का हाल 

भारत और यूएसए के बीच एकमात्र टी20 मुकाबला साल 2024 में खेला गया था. ये मैच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा था, जो अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला गया था. ये टी20 वर्ल्ड कप का 25वां मैच था, जहां न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए. भारत ने 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया था. इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली थी.

 

भारत दूसरी बार यूएसए को देना चाहेगा मात

अब दूसरी बार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और यूएसए के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच को एक बार फिर इंडिया जीतकर अमेरिका की टीम के ऊपर अपना दबदबा बरकरार रखना चाहेगी. 

ये भी पढ़ें :T20 World Cup 2026 Opening Ceremony: भारत-यूएसए मैच से पहले ये सितारे मचाएंगे ओपनिंग सेरेमनी में धमाल, जानें डिटेल्स

Team India T20 world Cup 2026 IND vs USA
Advertisment