/newsnation/media/media_files/2026/02/15/wi-vs-nep-2026-02-15-14-24-26.jpg)
WI vs NEP Photograph: (AFP)
WI vs NEP: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से नेपाल की टीम बाहर हो गई है. वेस्टइंडीज ने नेपाल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 25वें मैच में 9 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होफ ने टॉस जीता और नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया.
जेसन होल्डर रहे मैच के हीरो
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की शुरुआत खराब रही और टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना पाई. वेस्टइंडीज की टीम ने 15.2 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 134 बनाकर आसानी से जीत हासिल कर ली. इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए जेसन होल्डर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.
Jason Holder comes up trumps with the ball in West Indies' solid win over Nepal🙌
— ICC (@ICC) February 15, 2026
He wins @aramco POTM🏅
📝: https://t.co/CJzUhQjulGpic.twitter.com/uwf1RzDQri
इस मैच में नेपाल से जीत के लिए मिले 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए वेस्टइंडीज की ओर से ब्रैंडन किंग और शाई होप आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 43 रनों की साझेदारी की. किंग 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद शाई होप ने शिमरोन हेटमायर के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी.
होप और हेटमायर ने खेली शानदार पारी
होप ने 44 बॉल में 5 चौके और 3 छक्कों के साथ 64 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं हेटमायर ने 32 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 44 रनों की नाबाद पारी खेली. नेपाल के लिए नंदन यादव ने 1 विकेट हासिल किया.
नहीं चला नेपाल के खिलाड़ियों का बल्ला
इससे पहले नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 47 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 58 रनों की पारी खेली. उनके अलावा सोमपाल कामी ने 15 बॉल में 26 रन बनाए. इन दोनों के अलावा और कोई बल्लेबाज टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाया. वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए.
West Indies' red-hot winning streak at #T20WorldCup 2026 extends with another superb display against Nepal 👊
— ICC (@ICC) February 15, 2026
📝: https://t.co/CJzUhQjulGpic.twitter.com/VBGS1YwlVJ
ये भी पढ़ें : IND vs PAK: फ्री में कहां देखें भारत-पाकिस्तान का मैच, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us