/newsnation/media/media_files/2026/02/14/ind-vs-pak-2026-02-14-15-36-41.jpg)
IND vs PAK Photograph: (AFP)
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम 7 बजे कोलंबो में मैच खेला जाने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप 2027 के 27वें मैच में ये दोनों टीमों आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में धमाल मचाने वाली हैं. भारत-पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 7-1 से आगे है, मतबल भारत ने लगातार 7 टी20 मैच वर्ल्ड कप में जीते हैं.
अब भारत अपनी बढ़त को 8-1 करना चाहेगा. उससे पहले हम फैंस को बताने वाले हैं कि, वो भारत और पाकिस्तान के मैच को कहां पर और कब देख सकते हैं. इसके साथ ही हम आपको इस मैच को फ्री में देखने का तरीका भी बताने वाले हैं.
They said rivalry. We said consistency 😎💙
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 15, 2026
Will Team India move one step closer to repeat & defeat history and make it 8-1 vs Pak? 🇮🇳💪🏻
ICC Men's #T20WorldCup 👉 #INDvPAK | SUN, 15th FEB, 6 PM pic.twitter.com/Ee8EzTcDgD
कहां देखे भारत और पाकिस्तान का मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. ये मैच स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी HD पर हिंदी में दिख पाएंगे, जबकि स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD पर अंग्रेजी में देख सकते हैं. अन्य भाषाओं में मैच आप स्टार स्पोर्ट्स के क्षेत्रीय चैनलों पर देख पाएंगे, जहां तमिल, तेलुगु, कन्नड़ में प्रसारह होगा.
The contest between India and Pakistan at the #T20WorldCup will be available in multiple different languages 🙌
— ICC (@ICC) February 15, 2026
More 👉 https://t.co/IJxaBv4yoJpic.twitter.com/liLyinnKdD
भारत में इंडिया-पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी, जहां आप अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, भोजपुरी और हरियाणवी में मैचों का आनंद उठा सकते हैं. इसके अलावा श्रीलंका में Dialog TV पर मैच देख पाएंगे. इसके साथ ही Dialog Play मोबाइल ऐप के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिलेगी.
भारत में फ्री में कहां देखें भारत-पाकिस्तान मैच
भारत में इंडिया और पाकिस्तान के मैच का फ्री में लाइव प्रसारण आप डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. यहां पर आपको कोई भी पैसा खर्च करने रिचार्ज प्लान नहीं लेगा होगा. इस मैच में लाइव स्ट्रीमिंग फोन पर फ्री में उपलब्ध नहीं है.
🏏 भारत 🇮🇳 बनाम पाकिस्तान 🇵🇰 | महामुकाबला 🔥
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) February 15, 2026
15 फरवरी | रविवार | शाम 7 बजे
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा हाई-वोल्टेज टकराव — अब नजरें सिर्फ जीत पर 👀💪
देखिए मुकाबले का लाइव प्रसारण 📺 डीडी स्पोर्ट्स (डीडी फ्री डिश) पर।#TeamIndia#INDvPAK#T20WorldCup2026… pic.twitter.com/E143TijGmc
ये भी पढ़ें :IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास, तोड़ेंगे गुरु युवराज और विराट कोहली का महारिकॉर्ड
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us