/newsnation/media/media_files/2026/03/09/new-zealand-2026-03-09-08-41-09.jpg)
New Zealand Photograph: (x/icc)
T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हारकर भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब तीसरी बार अपने नाम किया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के पास इतिहास रचते हुए पहली बार वर्ल्ड कप जीतने का मौका था लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए और भारत ने 96 रनों से फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. ये भारत का बतौर होस्ट पहला टी20 वर्ल्ड कप है, जबकि लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने वाली वो पहली टीम बन गई है.
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भारत के सामने काफी बौनी नजर आई. इस पूरे मुकाबले में कभी भी और कही भी न्यूजीलैंड की टीम भारत को टक्कर नहीं दे पाई. तो आइए आज हम आपको न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके निराशाजनक प्रदर्शन के चलते न्यूजीलैंड के हाथों से ट्रॉफी निकल गई.
𝐓𝐇𝐑𝐄𝐄-𝐓𝐈𝐌𝐄 𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 🏆
— ICC (@ICC) March 8, 2026
A milestone home #T20WorldCup triumph for India 🙌 pic.twitter.com/jBk9UWsOh8
न्यूजीलैंड की हार के तीन गुनेहगार
1 - मिचेल सेंटनर : न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर सबसे बड़े दोषी है. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ट्रॉफी जीत जाती अगर वो प्रदर्शन करते. उन्होंने भारत के खिलाफ फाइनल में एक भी विकेट नहीं लिया और 4 ओवर में 33 रन दिए. इसके साथ ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 2 विकेट हासिल किए हैं. वो बौतर कप्तान भी पूरी टूर्नामेंट में बेरंग लगे और सही समय पर सही निर्णय नहीं ले पाए. अगर वो भारत के खिलाफ फाइनल में चलते तो शायद उनकी टीम ट्रॉफी उठा सकती थी.
Despite the Final defeat, a #T20WorldCup campaign to be proud of for Mitchell Santner and his New Zealand side 👏 🇳🇿 pic.twitter.com/oSRyAIStTT
— ICC (@ICC) March 8, 2026
2 - मार्क चैपमैन : न्यूजीलैंड के लिए नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने वाले मार्क चैपमैन का फ्लोप शो न्यूजीलैंड की हार की वजह बना. फाइनल में जब उनकी टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी तब वो सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट खराब बल्लेबाजी की और 9 मैच में सिर्फ 94 रन बनाए.
3 - लॉकी फर्गुसन : न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी का जिम्मा लॉकी फर्गुसन के हाथों में था, वो अपनी तेज गति से बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए जाने जाते हैं लेकिन फाइनल में भारत के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर पिटाई की और 2 ओवर में 48 रन कूट डाले. वो अगर फाइनल विकेट लेते तो उनकी जीत ट्रॉफी उठा सकती थी. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 8 मैचों में कुल 6 विकेट हासिल किए.
4 - फिन एलन : न्यूजीलैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले में फिन एलन शामिल थे. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक लगाकर टीम को अकेले दम पर जिता दिया था. जब फाइनल में भारत से मिले 256 रनों के लक्ष्य का पीछा न्यूजीलैंड कर रही थी. तब उनसे ऐसी ही विस्फोटक पारी की उम्मीद थी लेकिन वो सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. एलन ने इस पूर् टूर्नामेंट में 9 मैचों में 298 रन बनाए, जिसमें एक 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल था.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर आया रिएक्शन, जानिए उगला जहर या तारीफ में पढ़ें कसीदे
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us