पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर आया रिएक्शन, जानिए उगला जहर या तारीफ में पढ़ें कसीदे

Pakistan players reaction on Team India : टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद पाकिस्तान के क्रिकेटर्स का रिएक्शन सामने आया है.

Pakistan players reaction on Team India : टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद पाकिस्तान के क्रिकेटर्स का रिएक्शन सामने आया है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Pakistan players reaction on Team India

Pakistan players reaction on Team India Photograph: (AFP)

Pakistan players reaction on Team India : भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 मार्च को इतिहास रच दिया. टीम इंडिया ने अपने घर पर खेलते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा किया. न्यूजीलैंड की टीम को फाइनल में 96 रनों से हराकर भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इसके साथ ही भारत पहली टीम बन गई है, जो बतौर होस्ट ट्रॉफी जीती है. टीम इंडिया ने लगातार 2 बार खिताब अपने नाम करने के कारनामें को भी अंजाम दिया है. इस पर अब पाकिस्तान के क्रिकेटर्स का रिएक्शन सामने आया है. 

Advertisment

शाहिद अफरीदी ने की टीम इंडिया की तारफी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और 2009 टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के अहम खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर उन्हें बधाई दी है. उन्होंने टीम इंडिया को एक मजूबत टीम बताया है. ये पाकिस्तानी खिलाड़ी अक्सर भारत के खिलाफ आग उगला रहता है.

अहमद शाहजाद ने टीम इंडिया को दी बधाई

पाकिस्तानी प्लेयर अहमद शाहजाद ने भारतीय क्रिकेट टीम को जीत की बधाई देते हुए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की तारीफ की है. उन्होंने पाकिस्तान की कमजोरियों को भी उजागर किया. 

आमिर ने अजीबो-गरीब तरीक से दी बधाई

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया को जीत पर अजीबो-गरीब तरीके से बधाई दी है. वो वीडियो में भारत को जीत की बधाई देते हुए खुश नजर नहीं आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि वैल डन भारत ट्रॉफी अपने घर ले जाएगा. उनकी वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि, वो एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर तंज मार रहा है.

शोएब अख्तर ने भारत की तारीफ

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर जो अपनी तेज गति के लिे जाने जाते थे. उन्होंने टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम को बधाई दी और भारत देश के क्रिकेट ढांचे की जमकर तारीफी की है.

मोहम्मद हफीज ने की टीम इंडिया की तारीफ

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने टीम इंडिया की वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद जमकर तारीफ की है. उन्होंने 2024 और 2026 वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम इंडिया को बाधाई दी है.

ये भी पढ़ें : भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनते ही झूम उठे दिग्गज क्रिकेटर, गावस्कर से लेकर पठान तक सबने किया डांस

T20 world Cup 2026 Team India pakistan Pakistan players reaction on Team India
Advertisment