कौन है अफगानिस्तान का नया हेड कोच? जिसके पास है एक ही साल में 3 ICC विश्व कप जिताने का अनुभव

Who Is Richard Pybus: अफगानिस्तान ने रिचर्ड पायबस को नया हेड कोच नियुक्त किया है. आइए जानते हैं वह कौन हैं और उन्होंने अब तक किन टीमों के साथ काम किया है.

Who Is Richard Pybus: अफगानिस्तान ने रिचर्ड पायबस को नया हेड कोच नियुक्त किया है. आइए जानते हैं वह कौन हैं और उन्होंने अब तक किन टीमों के साथ काम किया है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Who Is Richard Pybus afghanistan appointed new head coach after t20 world cup 2026

Who Is Richard Pybus afghanistan appointed new head coach after t20 world cup 2026 Photograph: (Image Source: X/Afghanistan Cricket Board)

Who Is Richard Pybus: क्रिकेट के गलियारों में इन दिनों टी-20 विश्व कप 2026 की ही चर्चा है, जिसके सुपर-8 मुकाबले शुरू हो चुके हैं. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली अफगानिस्तान की टीम सहित 12 टीमें पहले राउंड से ही बाहर हो गईं और 8 टीमों ने दूसरे राउंड के लिए क्वालीफाई किया था. राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान की टीम ने लीग स्टेज पर 4 मैच खेले, जिसमें सिर्फ 2 मैच ही जीत सकी. टूर्नामेंट से बाहर होने के साथ ही जोनाथन ट्रॉट की छुट्टी कर दी, जिनका कार्यकाल टी-20 विश्व कप 2026 के साथ ही खत्म हो गया. अब अफगानिस्तान ने अपने नए हेड कोच के तौर पर रिचर्ड पायबस को साथ जोड़ा है. आइए जानते हैं ये कौन हैं और इनका अब तक का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है.

Advertisment

रिचर्ड पायबस को बनाया नया हेड कोच

इंग्लैंड में जन्मे रिचर्ड पायबस अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बने हैं. वे जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे, क्योंकि टीम अभी चल रहे ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. पायबस, जिनका इंटरनेशनल कोचिंग में शानदार करियर रहा है, अगले महीने UAE में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज से पहले अपना रोल संभालेंगे.

ACB ने एक बयान में कहा, 'अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) को रिचर्ड पायबस को अफगानिस्तान नेशनल टीम का हेड कोच नियुक्त करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है.'

कौन हैं रिचर्ड पायबस?

रिचर्ड पायबस क्रिकेट जगत के एक बेहद सम्मानित कोच हैं. वह  2013 से 2019 तक वेस्टइंडीज की टीम के साथ रहे, जहां उन्होंने हेड कोच, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और हाई-परफॉर्मेंस हेड जैसी जिम्मेदारियां निभाईं. 2016 में वेस्टइंडीज ने इतिहास रचते हुए मेन्स, वूमेन्स और अंडर-19 तीनों ICC वर्ल्ड कप खिताब एक ही कैलेंडर ईयर में जीते, जिसमें पायबस ने अहम योगदान दिया था.

शानदार रहा है करियर

रिचर्ड पायबस के करियर की बात करें, तो वह 2013-10 तक वेस्टइंडीज के हेड कोच, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और हाई परफॉर्मेंस रहे. 2013 में वह बांग्लादेश के हेड कोच रहे. 1999 से 2003 तक वह पाकिस्ता की राष्ट्रीय टीम के हेड कोच रहे. उससे पहले वह साउथ अफ्रीका के यूनिवर्सिटी ऑफ द वेस्टर्न केप टीम के हेड ऑफ क्रिकेट भी रहे.

ये भी पढ़ें: ये हैं टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, टॉप पर है पाकिस्तानी बल्लेबाज

Richard Pybus
Advertisment