ये हैं टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, टॉप पर है पाकिस्तानी बल्लेबाज

T20 World Cup 2026 में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. तो आइए जानते हैं कि इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं.

T20 World Cup 2026 में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. तो आइए जानते हैं कि इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
top 5 batsmen with most runs in t20 world cup 2026

top 5 batsmen with most runs in t20 world cup 2026 Photograph: (Image Source: X/AFP)

T20 world cup 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. बल्ले और गेंद के बीच कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिल रहा है. बल्ले और गेंद के बीच कांटे की टक्कर हो रही है. मैदान पर छक्के-चौकों की जमकर बारिश को हो रही है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. आपको बता दें, इस लिस्ट में एक भी भारतीय बल्लेबाज का नाम शामिल नहीं है. सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने अब तक 180 रन बनाए हैं.

Advertisment

साहिबजादा फरहान

टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड साहिबजादा फरहान के नाम पर है. फरहान ने इस टूर्नामेंट में अब तक 6 मैचों की 5 पारियों में 158.10 की स्ट्राइक रेट और 70.75 के औसत से 283 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं.

शिमरॉन हेटमायर

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शिमरॉन हेटमायर का नाम आता है. हेटमायर ने 5 मैच की 5 पारियों में 185.59 की स्ट्राइक रेट और 54.75 के औसत से 219 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं.

पुथुम निसंका

श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पुथुम निसंका का नाम तीसरे नंबर पर आता है. लंकाई टीम ने 5 मैचों की 5 पारियों में उन्होंने 154.07 की स्ट्राइक रेट और 52 के औसत से 208 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है.

हैरी ब्रूक

टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और कप्तान ब्रूक ने टूर्नामेंट में अब तक 6 मैचों में 172.64 की स्ट्राइक रेट और 33.66 के औसत से 202 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है.

कुसल मेंडिस

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस का नाम आता है. मेंडिस ने 5 मैचों की 5 पारियों में 124 की स्ट्राइक रेट और 46.50 के औसत से 186 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 फिफ्टी लगाई हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान का सेमीफाइनल से पूरी तरह पत्ता हुआ साफ या अभी भी टॉप-4 में बना सकता है जगह, जानिए पूरा समीकरण

T20 World Cup
Advertisment