/newsnation/media/media_files/2026/02/25/pakistan-2026-02-25-09-30-05.jpg)
Pakistan Photograph: (AFP)
T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस से पाकिस्तान अनऑफिशियल तौर पर लगभग बाहर हो गया है. लेकिन अभी भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगाए बेठे हैं. वो अभी भी कोई चमत्कार होने की दुआएं कर रहे हैं. लेकिन क्या पाकिस्तान अभी भी सेमीफाइनल में जगह बना सकता है और बनाएगा तो कैसे? आइए आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं.
क्या पाकिस्तान की सेमीफाइनल से हुई छुट्टी
सुपर-8 में हर टीम को 3 मुकाबले खेलने हैं. पाकिस्तान ग्रुप 2 में मौजूद है, जहां उसके साथ इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका मौजूद हैं. इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. अब सिर्फ एक टीम के पास टॉप 4 में एंट्री करने का मौका होगा. इस समय न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के 1-1 अंक है. वहीं श्रीलंका की टीम का खाता भी नहीं खुला है. पाकिस्तान 2 मैच खेल चुका है, जबकि श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने अब तक 1-1 मैच खेला है.
किस स्थिति में पाकिस्तान को मिलेगी सेमीफाइनल में जगह
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच बारिश में धूल गया था. श्रीलंका को पहले मैच में हार मिली थी. अब आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड खेलने वाली है. आज का मैच श्रीलंका जीत जाती है और वो अपना अगला मैच हार जाए तो उसके 3 मैचों के बाद 2 अंक रहेंगे, जबकि पाकिस्तान अपना आखिरी मैच जीतकर 3 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना सकता है.
Points Table pic.twitter.com/PZGEjRQj2v
— Awan Zada302 (@AZada302) February 25, 2026
वहीं अगर न्यूजीलैंड आज अपना मैच जीत जाता है तो उसके 3 अंक हो जाएंगे. न्यूजीलैंड को अंतिम मैच में इंग्लैंड हरा दे तो न्यूजीलैंड के 3 मैचों के बाद सिर्फ 3 अंक रह जाएंगे. ऐसे में अगर पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ अपने अंतिम मैच में बड़ी जीत हासिल करता है तो उसके भी 3 अंक हो जाएंगे और वो रन रेट बेहतर होने की स्थिति में सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकता है.
England secured their spot at the #T20WorldCup semi-finals after a fantastic counter-attacking display from Harry Brook 🤩💪
— ICC (@ICC) February 24, 2026
Read more on the day's action 👉 https://t.co/4zrKd3I7Cxpic.twitter.com/4q59fTXbQe
पाकिस्तान का वर्ल्ड कप स्क्वाड
फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक
ये भी पढ़ें : IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होंगे 2 बदलाव, सूर्या और गंभीर ने बनाया बड़ा प्लान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us