क्या करती हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? खूबसूरती में देती हैं हसीनाओं को टक्कर, देखें PHOTOS

Who Is Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundia: ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया है. आइए आपको अदिति के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Who Is Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundia: ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया है. आइए आपको अदिति के बारे में विस्तार से जानते हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Who Is Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundia

Who Is Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundia

Who Is Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundia: टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन मैदान पर गर्दा उड़ा रहे हैं. रविवार की रात पाकिस्तान के साथ खेले गए मैच में उन्होंने 77 रनों की तूफानी पारी खेली और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. ईशान की बल्लेबाजी के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में आ गई है. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की चर्चा शुरू हो गई हैं. ईशान के दादा जी ने बयान दिया है कि ईशान जिससे शादी करना चाहेंगे, वो कर सकते हैं. ऐसे में उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का नाम चर्चा में आ गया है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि अदिति कौन हैं और वह क्या करती हैं?

Advertisment

कौन हैं अदिति हुंडिया?

ईशान किशन और अदिति हुंडिया लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अदिति अक्सर आईपीएल में ईशान को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचती हैं. हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली एक्सेप्ट नहीं किया है. बात करें, अदिति की तो वह इक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं.

अदिति हुंडिया राजस्थान की राजधानी जयपुर में रहने वाली हैं और उनके पिता जयपुर के मशहूर बिजनेसमैन हैं. ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया मॉडलिंग की दुनिया अच्छा खासा नाम कमा चुकी हैं. वह मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं और वह फेमिनी मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं. इसके अलावा, अदिति नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्सटेंट तक पहुंच चुकी हैं.

कैसे आने लगीं शादी की खबरें?

इधर ईशान किशन टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए खेलते दिख रहे हैं. तो वहीं, सोशल मीडिया पर उनकी शादी की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है. दरअसल, ईशान किशन के दादा ने उनकी शादी को लेकर बयान दिया था. दादा ने कहा, 'ईशान जिससे भी शादी करना चाहेगा, हमें स्वीकार है. बच्चों की खुशी ही सबसे अहम होती है. अंतिम फैसला उसी का होगा और हम उसके साथ हैं.' इसके बाद से ही ईशान की शादी की चर्चा होने लगी.

ईशान किशन ने खेली थी 77 रन की पारी

पाकिस्तान के साथ खेले गए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से ओपनिंग करने आए ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की. ईशान ने पहले तो 27 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और फिर वह 40 गेंदों पर 77 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. ईशान ने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 192.50 रही.

ये भी पढ़ें: इधर हारा पाकिस्तान, उधर फैंस तोड़ने-फोड़ने लगे TV, वायरल वीडियो में देखें कैसे काटा बवाल

ishan-kishan
Advertisment