/newsnation/media/media_files/2026/02/16/pakistan-lose-against-india-in-t20-world-cup-2026-2026-02-16-13-58-28.jpg)
pakistan lose against india in t20 world cup 2026
IND vs PAK: टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान को भारत के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद से ही पाकिस्तान के प्रदर्शन पर चर्चा हो रही है और फैंस अलग-अलग तरीके से नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. जहां, कुछ फैंस उदास दिख रहे हैं, तो वहीं सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियोज भी सामने आ रहे हैं, जिसमें पाकिस्तान की हार के बाद फैंस अपना टीवी ही तोड़ देते हैं. वैसे ये पहली बार नहीं हो रहा है बल्कि जब भी पाकिस्तान हारता है, तो उनके देश में फैंस टीवी तोड़कर गुस्सा जाहिर करते दिखते हैं.
पाकिस्तान में फिर टूटे टीवी
भारत के हाथों हारने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम पाकिस्तानी फैंस के रिएक्शंस जमकर वायरल हो रहे हैं. इसमें एक वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसमें कई पाकिस्तानी फैंस मिलकर टीवी तोड़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पाकिस्तान का आखिरी विकेट गिरता है एक शख्स हाथ में ईंट लेता है और सीधे टीवी में मार देता है.
अरे! बस टीवी ही तोड़ सकते हैं ये लोग😂🤣#IndiavsPak#INDvsPAK#T20WC2026pic.twitter.com/yFLSPQW2MY
— Chandan Singh Rajput (@imchandansinghs) February 16, 2026
कुछ ही सेकंड में टीवी के प्रखच्चे उड़कर जमीन पर गिर जाते हैं. यहां भी दर्शकों का गुस्सा नहीं थमता है, वह टूटे हुए टीवी पर अपनी भड़ास निकालने के लिए लात और घूसों से हमला कर देते हैं. वहीं, एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फैन टीवी तोड़ता दिख रहा है.
just another day in Pakistan#INDvsPAKpic.twitter.com/2AhvM7d13Q
— ηᎥ†Ꭵղ (@nkk_123) February 15, 2026
61 रन से हारा पाकिस्तान
IND vs PAK मैच की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे. इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, भारत ने 61 रन से मैच जीत लिया. सलमान अली आगा के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने बॉलिंग की और 1 विकेट निकाला. जबकि बल्लेबाजी में वह कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 4 रन पर ही आउट हो गए.
ये भी पढ़ें: ऐसा होगा सुपर-8 में भारत का शेड्यूल, 22 फरवरी से 1 मार्च के बीच खेलेगी 3 मुकाबले, नोट कर लीजिए डेट और टाइम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us