ऐसा होगा सुपर-8 में भारत का शेड्यूल, 22 फरवरी से 1 मार्च के बीच खेलेगी 3 मुकाबले, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है. आइए जानते हैं कि सुपर-8 में भारत का शेड्यूल कैसा रहने वाला है.

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है. आइए जानते हैं कि सुपर-8 में भारत का शेड्यूल कैसा रहने वाला है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
t20 world cup 2026 super 8 schedule team india match details in super 8

t20 world cup 2026 super 8 schedule team india match details in super 8 Photograph: (Image Source: AFP)

T20 World Cup 2026रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. टूर्नामेंट में टीम इंडिया विजयरथ पर सवार है. वहीं, रविवार को पाकिस्तान को हराने के साथ ही भारत ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. हालांकि, अभी भारत को एक और लीग मैच खेलना है. वहीं, 21 फरवरी से सुपर-8 के मुकाबले शुरू हो जाएंगे और टीम इंडिया 22 फरवरी को इसमें अपना पहला मैच खेलेगी. तो आइए आपको बताते हैं कि भारतीय टीम सुपर-8 में कब-कब और किस-किस टीम के साथ मैच खेलने वाली है.

Advertisment

सुपर-8 में ऐसा रहेगा भारत का शेड्यूल

टी-20 विश्व कप 2026 में अपने तीसरे लीग मैच में पाकिस्तान को हराने के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. नीदरलैंड्स के साथ खेले जाने वाले आखिरी लीग मैच के बाद टीम इंडिया को सुपर-8 में 3 मैच खेलने होंगे. पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ, दूसरा जिम्बाब्वे या ऑस्ट्रेलिया के साथ 26 फरवरी को और तीसरा मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ 1 मार्च को खेलना होगा.

18 फरवरी तो एक्शन में दिखेगी टीम इंडिया

टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शुरुआती 3 लीग मैच जीतकर सुपर-8 में जगह पक्की तो कर ली है, लेकिन इससे पहले भारत को अपना आखिरी लीग मैच नीदरलैंड्स के साथ 18 फरवरी को खेलना है. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 18 फरवरी को होगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया आत्मविश्वास के साथ सुपर-8 में पहुंचना चाहेगी.

ये भी पढ़ें:नो हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी के बीच रोहित शर्मा ने वसीम अकरम को लगा लिया गले, जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

T20 World Cup
Advertisment