नो हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी के बीच रोहित शर्मा ने वसीम अकरम को लगा लिया गले, जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच नो हैंडशेक अभी भी जारी है. मगर, इस बीच रोहित शर्मा और वसीम अकरम को गले लगते देखा गया, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच नो हैंडशेक अभी भी जारी है. मगर, इस बीच रोहित शर्मा और वसीम अकरम को गले लगते देखा गया, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
rohit sharma hugged wasim akram during-ind vs pak-pre-match-ceremony in t20 world cup 2026

rohit sharma hugged wasim akram during-ind vs pak-pre-match-ceremony in t20 world cup 2026

IND vs PAK: टी-20 विश्व कप 2026 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला गया. उस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से एकतरफा अंदाज में हराकर शानदार जीत दर्ज की. मगर, इस मैच के दौरान भी देखा गया कि टॉस पर न तो दोनों कप्तान ने हैंडशेक किया और न ही मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ियों ने हैंडशेक नहीं किया. मगर, इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा को पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम को गले लगाते देखा गया है.

Advertisment

वसीम अकरम के गले लगे रोहित शर्मा

जहां एक तरफ भारत-पाकिस्तान मैचों में नो हैंडशेक विवाद जारी है. वहीं, रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम को गले लगाते देखा जा सकता है.

असल में, आईसीसी ने रोहित शर्मा को कोलंबो में भारत -पाकिस्तान मैच को लेकर उन्हें ब्रांड एंबेसडर के तौर पर कोलंबो बुलाया था, जिसमें वह ट्रॉफी लेकर स्टेडियम के अंदर पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ ICC के CEO संजोग गुप्ता और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम भी थे. रोहित ने ट्रॉफी जब वहां रखी तो उसके बाद वह मैदान से बाहर आने लगे, जिसमें वसीम अकरम भी उनके साथ दिखे. इसी दौरान दोनों ने जहां हाथ मिलाया और एक-दूसरे के गले भी मिले.

भारत ने 61 रन से जीता मैच

मैच की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे. इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, भारत ने 61 रन से मैच जीत लिया. सलमान अली आगा के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने बॉलिंग की और 1 विकेट निकाला. जबकि बल्लेबाजी में वह कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 4 रन पर ही आउट हो गए.

ये भी पढ़ें: कितनी तारीख को अगला मैच खेलने मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए डेट और टाइम

Rohit Sharma T20 World Cup IND vs PAK
Advertisment