/newsnation/media/media_files/2026/02/16/ind-vs-ned-match-on-18-february-team-india-next-match-in-t20-world-cup-2026-2026-02-16-11-15-44.jpg)
ind vs ned match on 18 february team india next match in t20 world cup 2026 Photograph: (Image Source: AFP)
IND vs NED: टी-20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया विजयरथ पर सवार है. भारत ने अब तक 3 लीग मैच खेले हैं और सभी 3 मैचों में जीत दर्ज की है. रविवार को पाकिस्तान को 61 रनों से हराने के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. मगर, अभी टीम इंडिया का एक लीग मैच बचा हुआ है, जिसे जीतकर वह विजयरथ पर रहते हुए ही सुपर-8 राउंड की शुरुआत करना चाहेगी. तो आइए जानते हैं टीम इंडिया अगला मैच कब और कितनी तारीख को खेलेगी?
किसके खिलाफ होगा अगला मैच?
टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपना आखिरी लीग मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी. भारत सुपर-8 में पहुंच चुका है. ऐसे में इस मैच में जीत दर्ज करके टीम इंडिया आत्मविश्वास के साथ सुपर-8 की शुरुआत करना चाहेगी.
3️⃣/3️⃣ for #TeamIndia 💙
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
The #MenInBlue win by 6️⃣1️⃣ runs to qualify for Super 8! 💪
Scorecard ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9#T20WorldCuppic.twitter.com/hFPqtYIERe
कितनी तारीख को होगा भारत-नीदरलैंड मैच?
टीम इंडिया का अगला मुकाबला नीदरलैंड्स से होने वाला है. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 18 फरवरी को होगा. भारत के बाकी मुकाबलों की ही तरह ये मैच भी शाम 7 बजे से शुरू होगा और टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.
सुपर-8 में ऐसा होगा भारत का शेड्यूल
🚨 SUPER 8 SCHEDULE OF INDIA 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 16, 2026
IND vs SA (Feb 22, Ahmedabad)
IND vs ZIM/AUS (Feb 26, Chennai)
IND vs WI (Mar 1, Kolkata) pic.twitter.com/tkiKMI5w5W
रविवार को पाकिस्तान को हराने के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. नीदरलैंड्स के साथ खेले जाने वाले आखिरी लीग मैच के बाद टीम इंडिया को सुपर-8 में 3 मैच खेलने होंगे. पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ, दूसरा जिम्बाब्वे या ऑस्ट्रेलिया के साथ 26 फरवरी को और तीसरा मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ 1 मार्च को खेलना होगा.
ये भी पढ़ें:IND vs PAK: "मैं तो उसको...", अपने दामाद शाहीन से नाराज हुए शाहिद अफरीदी, भारत से हार के बाद सुना दी ये सजा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us