IND vs PAK: "मैं तो उसको...", अपने दामाद शाहीन से नाराज हुए शाहिद अफरीदी, भारत से हार के बाद सुना दी ये सजा

पाकिस्तान की हार के बाद पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी एक टीवी शो में बैठकर अपनी राय दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने 3 खिलाड़ियों को चुना जिन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाना चाहिए.

पाकिस्तान की हार के बाद पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी एक टीवी शो में बैठकर अपनी राय दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने 3 खिलाड़ियों को चुना जिन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाना चाहिए.

author-image
Mohit Kumar
New Update
IND vs PAK: "मैं तो उसको...", अपने दामाद शाहीन से नाराज हुए शाहिद अफरीदी, भारत से हार के बाद सुना दी ये सजा

IND vs PAK: "मैं तो उसको...", अपने दामाद शाहीन से नाराज हुए शाहिद अफरीदी, भारत से हार के बाद सुना दी ये सजा Photograph: (Image Source - AFP)

T20 World Cup 2026, IND vs PAK: टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले से पहले पाकिस्तान की ओर से जमकर बातें कही गई, मैच को बॉयकॉट करने की भी धमकी दी गई. उस समय पाक टीम के पूर्व क्रिकेटर भी भारत के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे थे. वहीं अब हार के बाद सभी के सुर बदल गए हैं और सब अपनी ही टीम को गाली देने में लग गए. शाहिद अफरीदी ने अपने ही दामाद शाहीन अफरीदी की खिलाफत में बयान दे दिया है. 

Advertisment

शाहिद अफरीदी ने अपने ही दामाद पर दिया बयान 

पाकिस्तान की हार के बाद पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी एक टीवी शो में बैठकर अपनी राय दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने 3 खिलाड़ियों को चुना जिन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाना चाहिए. जिसमें उन्होंने बाबर आजम, शादाब खान और अपने दामाद शाहीन अफरीदी को भी चुना. शाहिद ने कहा कि मैं इन तीनों को टीम से बाहर निकालना चाहूंगा, क्योंकि ये तीनों अनुभवी होने के बावजूद टीम में कुछ खास योगदान नहीं दे पाए हैं. इसीलिए अब वक्त आ गया है जब इन्हें बाहर कर युवाओं को मौका दिया जाए. 

यह भी पढ़ें - IND vs PAK: पाकिस्तान की हार से तिलमिलाए शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी से लेकर खिलाड़ियों की लगा डाली क्लास

भारत के खिलाफ कैसा रहा तीनों का प्रदर्शन 

टीम इंडिया के खिलाफ तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें तो बाबर आजम 7 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. शाहीन अफरीदी ने 2 ओवर में 15.50 के इकोनोमी रेट से 31 रन लुटा दिए और सिर्फ 1 विकेट लेने में कामयाब हुए. वहीं शादाब खान ने 1 ओवर में 17 रन जड़े, वहीं बल्ले से 15 गेंदों में सिर्फ 14 रन ही बना पाए. जाहिर तौर से ये तीनों ही खिलाड़ी पाकिस्तान टीम के लिए कमजोर कड़ी साबित हुए. 

शोएब अख्तर ने बाबर आजम को ठहराया जिम्मेदार 

शाहिद अफरीदी के साथ ही पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी बाबर आजम के खिलाफ बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बाबर को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए 6/7 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी भी आईसीसी टूर्नामेंट में वह भारत के खिलाफ एक भी यादगार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. ऐसे में उन्हें टीम में रखने का लॉजिक समझ नहीं आता है, उनकी जगह युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए. 

यह भी पढ़ें - IND vs PAK: पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर अफगानिस्तान में मना जश्न, सड़कों पर लोगों ने किया डांस, देखें वीडियो

T20 world Cup 2026
Advertisment