IND vs PAK: पाकिस्तान की हार से तिलमिलाए शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी से लेकर खिलाड़ियों की लगा डाली क्लास

IND vs PAK: भारत के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने मोहसिन नकवी से लेकर खिलाड़ियों के बारे में अपनी भड़ास निकाली है.

IND vs PAK: भारत के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने मोहसिन नकवी से लेकर खिलाड़ियों के बारे में अपनी भड़ास निकाली है.

author-image
Mohit Kumar
New Update
IND vs PAK: पाकिस्तान की हार से तिलमिलाए शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी से लेकर खिलाड़ियों की लगा डाली क्लास

IND vs PAK: पाकिस्तान की हार से तिलमिलाए शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी से लेकर खिलाड़ियों की लगा डाली क्लास Photograph: (Image Source - AFP)

IND vs PAK: पाकिस्तान टीम एक बार फिर टीम इंडिया के सामने बेदम नजर आई, टी20 वर्ल्डकप 2026 में दोनों के मुकाबले को लेकर चर्चा और बवाल तो खूब हुआ. लेकिन प्रदर्शन में जमीन और आसमान का अंतर देखा गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन का लक्ष्य दिया था, जवाब में पड़ोसी सिर्फ 114 के स्कोर पर सिमट कर रह गए. इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने मोहसिन नकवी से लेकर खिलाड़ियों के बारे में अपनी भड़ास निकाली है. 

Advertisment

मोहसिन नकवी पर बरसे शोएब अख्तर 

एक कार्यक्रम के दौरान शोएब अख्तर से पाकिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण पूछा गया. जिसके जवाब में उन्होंने सीधा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी पर निशाना साधा. शोएब ने कहा कि वह सिर्फ राजनीति करना जानते हैं, खेल से उनका असल मायने में कोई लेना-देना नहीं है. पूर्व खिलाड़ी ने कहा, 

"जब आप मोहसिन नकवी जैसे अयोग्य व्यक्ति को पीसीबी अध्यक्ष नियुक्त करते हैं, तो ठीक यही होता है। एक ऐसा व्यक्ति जिसे क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं पता और जो सिर्फ राजनीति में व्यस्त है, खेल में उसकी कोई वास्तविक रुचि नहीं है."

यह भी पढ़ें - अगर टी-20 विश्व कप में हुआ ऐसा, तो बाहर हो जाएगी पाकिस्तान की टीम, सामने आया नया समीकरण

बाबर आजम को लिया आड़े हाथ 

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शोएब अख्तर ने पाकिस्तान टीम के सीनियर बल्लेबाज बाबर को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ बाबर के प्रदर्शन पर सवाल उठाए. शोएब ने कहा कि उन्हें 6/7 साल खेलते हुए हो गए, लेकिन अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ कोई यादगार पारी नहीं खेली है. उन्होंने कहा,

"बाबर को 6-7 साल का समय दिया गया है, फिर भी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ एक भी यादगार प्रदर्शन नहीं हुआ है. हम सिर्फ एक ही गेंदबाज शाहीन अफरीदी पर निर्भर हैं, हमारे पास कोई मजबूत बैकअप गेंदबाज नहीं है, और 6-7 साल बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं बदला है"

एकतरफा जीता भारत 

अंत में बात की जाए मैच की तो आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाक कप्तान सलमान आगा ने टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने ा न्योता दिया था. ईशान किशन की 40 गेंदों में 77 रन की पारी के दम पर भारत ने 176 रन का लक्ष्य दिया. जिसके जवाब में पाक टीम महज 18 ओवर की बल्लेबाजी में 114 के स्कोर पर सिमट गई. जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, वरुण चकवर्ती को 2-2 विकेट मिली. कुलदीप यादव और तिलक वर्मा के खाते में 1-1 सफलता आई. 

यह भी पढ़ें - IND vs PAK: कोलंबो में ये रहे टीम इंडिया की जीत के 3 हीरो, एक ने 5 मिनट में निकाल दिया पाकिस्तान का दम

T20 world Cup 2026
Advertisment