/newsnation/media/media_files/2026/02/15/ind-vs-pak-2026-02-15-23-28-38.jpg)
IND vs PAK Photograph: (Image Source : AFP)
T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के हाथों करारी हार मिली है, जिसने उनकी टेंशन बढ़ा दी है. जहां, भारत ने पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में क्वालीफाई कर लिया है. वहीं, पाकिस्तान के लिए अब अगला मैच इस लिहाज से काफी अहम हो गया है. तो आइए आपको बताते हैं कि अब पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?
अब सुपर-8 में कैसे पहुंचेगा पाकिस्तान?
भारत के साथ खेले गए टी-20 विश्व कप 2026 के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद अब पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए और मेहनत करनी होगी. दरअसल, पाकिस्तान को अपना अगला और आखिरी लीग मैच नामीबिया के साथ 18 जुलाई को खेलना है.
यदि पाकिस्तान की टीम उस मैच को जीत लेती है, तो 6 अंकों के साथ वह सुपर-8 में पहुंच जाएगी. लेकिन, अगर वह ऐसा करने में नाकाम हुई, तो वह पहले राउंड से ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और यूएसए की टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.
BIGGEST WIN FOR INDIA OVER PAKISTAN IN T20Is (61 runs)! 🤯
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 15, 2026
With that, they make it 8-1 in #INDvPAK in the ICC Men's T20 World Cup and qualify for the Super 8! 👏
Watch them next in ICC Men's #T20WorldCup | #INDvNED | WED, 18 FEB, 6 PM! pic.twitter.com/na6yc5i7Pz
18 जुलाई को होगा सुपर-8 का फैसला
ग्रुप-ए में शामिल भारतीय क्रिकेट टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. जबकि नामीबिया एलिमिनेट हो चुकी है. वहीं, अंक तालिका पर गौर करें, तो यूएसए 4 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है. वहीं, भारत से हारने के बाद पाकिस्तान की टीम तीसरे पायदान पर जा पहुंची है.
ऐसे में अब 18 जुलाई को पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच के साथ ही कंफर्म होगा की ग्रुप-ए से सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी. आपको बता दें, अब तक भारत और वेस्टइंडीज की टीम ही सुपर-8 में क्वालीफाई कर सकी हैं.
ये भी पढ़ें: पिच, बॉलर, एग्जीक्यूशन... भारत से हारने के बाद ये क्या बोल गए पाकिस्तानी कप्तान सलमान, हर तरफ होने लगे ट्रोल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us