पिच, बॉलर, एग्जीक्यूशन... भारत से हारने के बाद ये क्या बोल गए पाकिस्तानी कप्तान सलमान, हर तरफ होने लगे ट्रोल

IND vs PAK: आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने आइए जानते हैं क्या-क्या कहा है...

IND vs PAK: आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने आइए जानते हैं क्या-क्या कहा है...

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND vs PAK Pakistan captain salman ali agha statement after losing match against india

IND vs PAK Pakistan captain salman ali agha statement after losing match against india

IND vs PAK: टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. भारत ने 176 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे चेज करते हुए पाकिस्तानी टीम सिर्फ 113 रन ही बनाकर ऑलआउट हो गई और मैच गंवा बैठी. इस हार के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने अपने खिलाड़ियों पर ठीकरा फोड़ा है. आइए आपको बताते हैं कि शर्मनाक हार के बाद पाक कैप्टन ने क्या-क्या कहा...

Advertisment

सलमान अली आगा ने किसे ठहराया हार का जिम्मेदार?

टीम इंडिया के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा अपनी टीम के खिलाड़ियों की कमियां गिनाने लग गए. उन्होंने अपने गेम के बारे में कोई बात नहीं की, जबकि वह बल्ले से सिर्फ 4 रन बनाकर ही आउट हो गए थे.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, 'हमारे स्पिनर्स का दिन खराब था. कुछ हिस्सों में एग्जीक्यूशन की कमी थी. हमें अपने स्पिनर्स पर भरोसा है, उन्होंने पिछले 6 महीनों में अच्छा किया है. हमने बैट से पावरप्ले में बहुत सारे विकेट गंवा दिए. पहली इनिंग्स में यह टैकी था, बॉल ग्रिप भी कर रही थी. बॉल के साथ एग्जीक्यूशन की कमी थी. पिच ने पहली इनिंग्स के मुकाबले दूसरी इनिंग्स में बेहतर खेला.'

अगले गेम की तैयारी में पाकिस्तान

टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के हाथों मिली हार के बाद अब पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अब यदि पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचना है, तो उसे हर हाल में नामीबिया के साथ खेले जाने वाले अगले मैच में जीत दर्ज करनी होगी.

भारत-पाकिस्तान को लेकर सलमान ने कहा, 'इस तरह के गेम्स में, इमोशंस हमेशा हाई रहते हैं. इससे निपटना होगा. ऐसे बहुत सारे गेम्स खेले हैं.'

नामीबिया के साथ खेले जाने वाले मैच को लेकर सलमान ने कहा, '2 दिन में एक गेम है, उसका इंतजार करना होगा. वह गेम जीतना है और सुपर एट्स के लिए क्वालिफाई करना है. फिर यह फिर से एक नया टूर्नामेंट है.'

भारत ने 61 रन से जीता मैच

मैच की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे. इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, भारत ने 61 रन से मैच जीत लिया. सलमान अली आगा के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने बॉलिंग की और 1 विकेट निकाला. जबकि बल्लेबाजी में वह कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 4 रन पर ही आउट हो गए.

ये भी पढ़ें: POTM अवॉर्ड जीतने के बाद ईशान किशन ने खोला अपनी सफलता का राज, बोले- 'इतना आसान नहीं था'

Salman Ali Agha IND vs PAK
Advertisment