T20 World Cup अब तक कितने देशों ने किया होस्ट, सिर्फ 3 को मिली 2 बार मेजबानी, पाकिस्तान का हाथ खाली

T20 World Cup : आज हम आपको इन देशों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अब तक टी20 वर्ल्ड कप को होस्ट किया है, इसके साथ ही उन देशों के बारे में बताने वाले है, जिनको अब तक मेजबानी नहीं मिली है.

T20 World Cup : आज हम आपको इन देशों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अब तक टी20 वर्ल्ड कप को होस्ट किया है, इसके साथ ही उन देशों के बारे में बताने वाले है, जिनको अब तक मेजबानी नहीं मिली है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
T20 World Cup

T20 World Cup Photograph: (ANI)

T20 World Cup: अब से सिर्फ दो दिन बाद क्रिकेट का धूम धड़ाका शुरू होने वाला है. 7 फरवरी से आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस बार वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली है. इन सभी टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में शामिल किया गया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत-श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है. ऐसे में हम आपको उन सभी देशों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अब तक टी20 वर्ल्ड कप को होस्ट किया है. इसके साथ उन देशों के बारे में भी बताएंगे, जिनको अभी तक टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने का मौका नहीं मिला है. 

Advertisment

साउथ अफ्रीका से हुई टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत

टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण 2007 में खेला गया था. साउथ अफ्रीका पहला मेजबान देश था, जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2007 की मेजबानी की थी. भारत ने धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी उठाई थी. इसके बाद जब टी20 वर्ल्ड कप 2009 में खेला गया तो इंग्लैंड को मेजबानी मिली. टी20 वर्ल्ड कप 2010 को होस्ट वेस्टइंडीज ने किया. टी20 वर्ल्ड कप 2012 की मेजबानी श्रीलंका ने की. 

इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप के पांचवें संस्करण की मेजबानी का जिम्मा बांग्लादेश को मिला. बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2014 को होस्ट किया.भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2016 की मेजबानी करने का मौका दिया गया. टी20 वर्ल्ड कप 2021 को होस्ट यूएई और ओमान ने मिलकर किया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 की मेजबानी की, जहां भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर बाहर हो गई. 

भारत और श्रीलंका दूसरी बार बने मेजबानी

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी अमेरिका (यूएसए) और वेस्टइंडीज ने संयुक्त रूप से की. इस बार भारत ने फिर से रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता. भारत ने दूसरी बार अपने नाम खिताब किया था. अब एक बार फिर भारत-श्रीलंका के साथ मिलकर टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है. 

इन देशों को नहीं मिली वर्ल्ड कप की मेजबानी 

भारत, श्रीलंका और वेस्टइंडीज ही ऐसे देश हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप को 2-2 बार होस्ट किया है. इसके साथ ही पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और नीदरलैंड जैसे तमाम देशों को अब तक टी20 वर्ल्ड कप को होस्ट करने का मौका नहीं मिला है. अब पाकिस्तान में जिस तरह की स्थिति है और उसने जिस प्रकार से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ नहीं खेलने का फैसला किया है. उसके बाद आईसीसी उसे मुश्किल ही मेजबानी करने का मौका देगा.

ये भी पढ़ें :T20 में कौन है सबसे सफल टीम, 2024 के बाद किसने जीते कितने मैच? जानिए भारत कौन से नंबर पर मौजूद

T20 world Cup 2026 T20 World Cup
Advertisment