T20 में कौन है सबसे सफल टीम, 2024 के बाद किसने जीते कितने मैच? जानिए भारत कौन से नंबर पर मौजूद

T20 World Cup 2026: आज हम आपको आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले उस टीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद सबसे ज्यादा मैच जीते हैं.

T20 World Cup 2026: आज हम आपको आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले उस टीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद सबसे ज्यादा मैच जीते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 Photograph: (ANI)

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आज से 2 दिन बाद आईसीसी पुरुष विश्व कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस टूर्नामेंट में इंडियन क्रिकेट टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतर रही है. क्योंकि भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. अब उसे सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 2026 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाना है. आइए उससे पहले हम आपको उन टीमों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीते हैं.

Advertisment

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से इन टीमों ने मचाया धमाल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली और सबसे सफल टीमों में भारतीय क्रिकेट टीम सबसे ऊपर है. टीम इंडिया ने तब से अब 41 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान उसे 33 मैचों में जीत मिली है. भारत को 6 मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से भारत का जीत प्रतिशत 85% रहा है. 

ऑस्ट्रेलिया भारत के बाद सबसे सफल दूसरी टीम 

इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली दूसरी टीम बनी हुई है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ऑस्ट्रेलिया ने कुल 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान उसे 17 मैचों में जीत मिली है, जबकि उन्हें 7 मैचों में हार मिली है. टीम का विनिंग परसेंटेज 71% है. 

टॉप 5 सफल टीमों में पाकिस्तान भी शामिल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद सबसे ज्यादा मैच जीतने और सफल रहने वाले टीमों में तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान मौजूद हैं. इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से 25 मैच खेले हैं. इसमें उसने 15 जीते है, जबकि 7 हारे हैं. न्यूजीलैंड ने 31 मैच खेले हैं, 16 जीते हैं और 11 हारे हैं. पाकिस्तान की बात करें तो उन्होंने 47 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 27 में जीत और 20 में हार मिली है.  

ये भी पढ़ें : 'क्रिकेट में नहीं होनी चाहिए राजनीति', भारत के साथ खेलने से मना करने के बाद आया पाकिस्तान के PM का बयान

Team India T20 world Cup 2026
Advertisment