बारिश में धुलेगा अगर सुपर-8 का कोई भी मैच, तो क्या होगा? जान लीजिए क्या कहता है ICC का नियम

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबले शुरू होने वाले हैं. तो आइए जानते हैं कि यदि सुपर-8 के मैच बारिश के कारण रद्द होंगे, तो क्या होगा और टीमों को कितने अंक मिलेंगे?

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबले शुरू होने वाले हैं. तो आइए जानते हैं कि यदि सुपर-8 के मैच बारिश के कारण रद्द होंगे, तो क्या होगा और टीमों को कितने अंक मिलेंगे?

author-image
Sonam Gupta
New Update
what is icc rule for if any match will abandoned due to rain in super 8

what is icc rule for if any match will abandoned due to rain in super 8

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबले शुरू होने वाले हैं, जिसमें पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को खेला जाएगा. वहीं, भारत सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ खेलने वाला है. मगर, अब सवाल उठता है कि यदि सुपर-8 का कोई मैच बारिश के कारण रद्द होता है, तो क्या होगा? किस टीम को फायदा होगा और किस टीम को नुकसान झेलना पड़ेगा?

Advertisment

बारिश में मैच धुलने पर क्या है ICC का नियम?

टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. खासतौर पर श्रीलंका में खेले जाने वाले मैचों में बारिश खलल डाल सकती है. लीग स्टेज पर भी एक मैच बारिश में धुल गया था. अब ऐसे में सवाल उठता है कि यदि सुपर-8 का कोई मैच वॉशआउट होता है, तो क्या होगा?

ICC के नियमों के मुताबिक, लीग स्टेज की ही तरह सुपर-8 में भी अगर कोई मैच वॉशआउट होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना होगा. आपको बता दें, सुपर-8 में सभी टीमें 3-3 मैच खेलेंगी और अपने ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी.

सुपर-8 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल

टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में टीम इंडिया अपना पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने वाली है. वहीं, दूसरा मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के साथ 26 फरवरी को खेलेगी. वहीं, सुपर-8 में भारत को अपना आखिरी और तीसरा मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ 1 मार्च को कोलकाता के ईडेन-गार्डन्स में खेलना होगा.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय टीम सुपर-8 में पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने वाली है. 22 मार्च को अहमदाबाद में मौसम बिलकुल साफ रहने वाला है. ऐसे में फैंस को IND VS SA के बीच एक कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिलना तय है. दोनों ही टीमों ने लीग स्टेज पर अपने सभी 4-4 मुकाबले जीते हैं और अब देखने वाली बात होगी की किस टीम को टूर्नामेंट की पहली हार मिलती है और कौन विजयरथ को आगे बढ़ाता है.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: बुमराह या रबाडा, अहमदाबाद में कौन मचाएगा धमाल? आंकड़ों से जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक

T20 World Cup
Advertisment