/newsnation/media/media_files/2026/02/21/jasprit-bumrah-and-kagiso-rabada-2026-02-21-16-01-52.jpg)
Jasprit Bumrah and Kagiso Rabada Photograph: (ANI)
IND vs SA: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 43वां मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच 22 फरवरी (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच में टीम इंडिया के पेस बॉलिंग की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी तो वही, साउथ अफ्रीका के लिए पेस अटैक का जिम्मा कगिसो रबाडा संभालेंगे. अब इन दोनों गेंदबाजों में कौन सा गेंदबाज बेस्ट है और कौन अहमदाबाद में धमाल मचाएगा. आइए इस बारे में जानते हैं.
जसप्रीत बुमराह के धमाकेदार आंकड़े
भारतीय क्रिकेट टीम के यॉर्कर किंग और डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 22 विकेट चटका चुके हैं. इस दौरान बुमराह की इकोनॉमी 7.5 रही है. उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 3/17 रहा है.
कगिसो रबाडा के शानदार आंकड़े
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा टीम के प्रमुख गेंदबाज है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 9 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान रबाडा का इकोनॉमी 9.3 का रहा है, जबकि बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 2/29 रहा है.
Too much pace in this picture 😮💨🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 21, 2026
In a repeat of last edition’s final, who amongst Jasprit Bumrah & Kagiso Rabada will rise to the occasion in this crunch Super 8 clash? 👀
ICC Men's #T20WorldCup SUPER 8 👉 #INDvSA | SUN, 22 FEB, 6 PM pic.twitter.com/kq5U3mMpzo
इन आंकड़ों के हिसाब से जसप्रीत बुमराह कगिसो रबाडा पर भारी नजर आ रहे हैं. ये दोनों गेंदबाज अगर इन आंकड़ों के हिसाब से अहमदाबाद में प्रदर्शन करते हैं तो बुमराह साउथ अफ्रीकाई बल्लेबाजों पर भारी पड़ सकते हैं.
भारत और साउथ अफ्रीका का T20 World Cup 2026 स्क्वाड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्त्जे, ट्रिस्टन स्टब्स, रियान रिकेल्टन.
ये भी पढ़ें :IND vs SA: अगर संजू सैमसन को मिला प्लेइंग-11 में मौका तो कौन होगा बाहर? अभिषेक-तिलक या रिंकू, जानिए नाम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us