IND vs SA: अगर संजू सैमसन को मिला प्लेइंग-11 में मौका तो कौन होगा बाहर? अभिषेक-तिलक या रिंकू, जानिए नाम

IND vs SA: टीम इंडिया सुपर-8 के मैचों में अपने कॉम्बिनेशन में बदलाव कर सकती है. संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में मौका दिया जा सकता है. उनकी जगह कौन टीम से बाहर होगा. आइए जानते हैं.

IND vs SA: टीम इंडिया सुपर-8 के मैचों में अपने कॉम्बिनेशन में बदलाव कर सकती है. संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में मौका दिया जा सकता है. उनकी जगह कौन टीम से बाहर होगा. आइए जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Sanju Samson

Sanju Samson Photograph: (X/BCCI)


IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 22 फरवरी यानी रविवार को सुपर-8 का पहला मैच खेला जाने वाला है. ये दोनों टीमों टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 43वें मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से एक्शन में नजर आने वाली हैं. उससे पहले एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जिसके अनुसार टीम इंडिया के प्लेइंग कॉम्बिनेशन में बड़ा बदलाव हो सकता है.

Advertisment

दरअसल, अब तक टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से बाहर चल रहे संजू सैमसन को सुपर-8 में मौका दिया जा सकता है. अब सवाल उठता है कि, अगर संजू को प्लेइंग-11 में मौका दिया तो कौन बाहर जाएगा. ऐसे में फैंस के मन में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह के नाम आते हैं.

संजू सैमसन क्या अभिषेक के लिए बनेंगे खतरा?

संजू टीम इंडिया में बतौर सलामी बल्लेबाज अब तक खेलते हुए आए हैं. अभिषेक के बल्ले से अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 मैचों में एक भी रन नहीं आया है. तो अभिषेक को बाहर कर संजू को ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए चुना जा सकता है, जो कि अभिषेक की अनुपस्थिति में पहले भी संजू कर चुके हैं. लेकिन ऐसा होगा नहीं.

तिलक की जगह हो सकती है संजू की एंट्री

टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने बयान दिया है कि, अभिषेक की जगह पूरी तरह सुरक्षित है. अब तलवार तिलक वर्मा पर लट जाती है. तिलक स्लो स्ट्राइक रेट के साथ 4 मैचों में सिर्फ 106 रन बना पाए हैं, उनका बेस्ट स्कोर 31 रहा है. तिलक काफी गेंद खेलते हैं लेकिन तेजी से रन नहीं बना पाते हैं और लंबी पारी खेलने में लगातार असमर्थ हो रहे हैं. तो क्या तिलक की जगह संजू को मौका मिल सकता है.

संजू को खिलाने का ये भी एक विकल्प

इसके अलावा टीम मैनेजमेंट के पास एक और विकल्प मौजूद है. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में मौका दिया जा सकता है. ऐसे में रिंकू सिंह को प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है. रिंकू को अब तक ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है. टीम के लिए फिनिशिंग की जिम्मेदारी शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या बखूबी निभा रहे हैं. ऐसे में रिंकू की जगह भी संजू को खिलाया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: सुपर-8 से बाहर हुई 12 टीमों पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए किसे मिलेगा कितना पैसा?

IND vs SA sanju-samson tilak verma
Advertisment