T20 World Cup 2026: सुपर-8 से बाहर हुई 12 टीमों पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए किसे मिलेगा कितना पैसा?

T20 World Cup 2026: उन टीमों को कितना पैसा मिलने वाला है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 से बाहर हो गई है. इसके साथ ही सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को कितनी रकम मिलेगी, आइए जानते हैं.

T20 World Cup 2026: उन टीमों को कितना पैसा मिलने वाला है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 से बाहर हो गई है. इसके साथ ही सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को कितनी रकम मिलेगी, आइए जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 Photograph: (X/ICC)

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हुई थी. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाने वाला ये टूर्नामेंट अपना आधे से ज्यादा सफर तय कर चुका है. इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से ग्रुप स्टेज के समापन के बाद कुल 12 टीमें बाहर हो गई हैं, जबकि 8 टीमों को सुपर-8 में एंट्री मिली है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले 21 फरवरी यानी आज से शुरू होने वाले है. 

Advertisment

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज ने जगह बनाई है. इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ऑस्ट्रेलिया समेत कुल 12 टीमें बाहर हो चुकी है. इन सभी टीमों पर भी पैसों की बरसात होने वाली है. जी हां, आपने सही सुना है. आज हम आपको सुपर-8 से बाहर हो चुकी उन 12 टीमों के बारे में बताने वाले हैं, जिस पर भी पैसों की जमकर बारिश हो सकती है. 

ग्रुप स्टेज से बाहर हुई 12 टीमों को मिलेगा कितना पैसा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज से अमेरिका, नामीबिया, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई की टीमें बाहर हो चुकी हैं. टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 27.48 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी. उसके साथ ही इन 12 टीमों पर भी जमकर पैसों की बरसात होगी.  अब इनमें से किस टीम को कितना पैसा मिलेगा आइए जानते हैं. 

मैच जीतने वाली टीमों को मिलेगा 26 लाख

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाले अफगानिस्तान, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और अमेरिका को न्यूनतम 2.29 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी. इसके साथ ही हर एक मैच जीतने पर टीम को 26 लाख रुपये का बोनस भी मिलेगा. 

सुपर-8 वाली टीमों पर होगी पैसों की बारिश 

अब सुपर-8 में शामिल भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज में से जो 4 टीमें बाहर होंगी और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएंगी. उन पर भी जमकर धन वर्षा होगी. सुपर 8 से बाहर होने वाली हर टीम को 3.48 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

इसके साथ ही सेमीफाइनल में हारने वाली हर टीम को 7.24 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 रन-अप यानी उपविजेता को 14.65 करोड़ मिलेगा. तो वहीं इस बार की चैंपियन टीम पर 27.48 करोड़ की बारिश होने वाली है.

जानिए किस टीम को मिलेगा कितना पैसा

  • विजेता - ₹27.48 करोड़
  • उपविजेता - ₹14.65 करोड़
  • सेमीफाइनल हारने वाली टीमें - ₹7.24 करोड़
  • सुपर 8 से बाहर होने वाली टीमें - ₹3.48 करोड़
  • ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमें - ₹2.29 करोड़
  • ग्रुप स्टेज में हर जीत का बोनस - ₹26 लाख

ये भी पढें: IND vs SA: भारत के खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स पर कितने भारी? आंकड़ों से जानिए कौन है किससे आगे

price money T20 world Cup 2026 T20 World Cup Price Money
Advertisment