IND vs SA: भारत के खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स पर कितने भारी? आंकड़ों से जानिए कौन है किससे आगे

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के साथ सुपर-8 का अपना पहला मैच खेलने वाली है. उससे पहले जानें दोनों टीमों मे से किस टीम के खिलाड़ी किस पर भारी हैं.

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के साथ सुपर-8 का अपना पहला मैच खेलने वाली है. उससे पहले जानें दोनों टीमों मे से किस टीम के खिलाड़ी किस पर भारी हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs SA

IND vs SA Photograph: (AFP)

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सुपर-8 अभियान की शुरुआत रविवार से करने वाली है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 22 फरवरी को शाम 7:00 बजे से मुकाबला खेला जाने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच से पहले आज हम आपको बताएंगे की भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका के प्लेयर से किस तरह बेहतर हैं और कितना आगे हैं. आइए इस बारे में जानते हैं. 

Advertisment

ईशान और मार्कराम कौन बेस्ट?

भारत के लिए ईशान पारी की शुरुआत करते हैं और साउथ अफ्रीका के लिए एडेन मार्कराम पारी की शुरुआत करते हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी निडर होकर बल्लेबाजी करते हैं. इस वर्ल्ड कप में ईशान ने 4 मैचों में 174 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 44.00 और स्ट्राइक रेट 202.79 का रहा है. वही मार्कराम ने 4 मैचों में 178 रन बनाए हैं. उनका औसत 59.33 और स्ट्राइक रेट 187.36 का रहा है. ईशान का स्ट्राइक रेट मार्कराम से ज्यादा है और वो अधिक खतरनाक है. 

किस टीम का गेम चेंजर आगे?

टीम इंडिया के लिए गेम चेंजर की भूमिका हार्दिक पांड्या निभा रहे हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के लिए ये भूमिका डेवाल्ड ब्रेविस निभाते हैं. टी20 वर्ल्ड कप से पहले हार्दिक ने 27 पारियों में 31.7 की औसत और 154.9 की स्ट्राइक रेट के साथ 666 रन बनाए हैं. वहीं ब्रेविस ने 23 पारियों में 27.2 की औसत और 165 की स्ट्राइक रेट के साथ 571 रन बनाए हैं.

भारत या अफ्रीका किसका फिनिशर आगे?  

टीम इंडिया के लिए फिनिशर की भूमिका शिवम दुबे निभा रहे हैं, तो वहीं साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर इस रोल में नजर आ रहे हैं. दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले 22 पारियों में 176 की स्ट्राइक रेट से 463 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 32 चौके और 32 छक्के आए हैं. साउथ अफ्रीका के लिए मिलर ने 11 पारियों में 143.7 की स्ट्राइक रेट से 276 रन बनाए हैं. मिलर के बल्ले से 15 चौके और 19 छक्के निकले हैं.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के इन खिलाड़ियों के अलावा अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े देख भी आप समझ सकते हैं कि, कौन सी टीम के खिलाड़ी किस मामले में भारी है. इसके लिए नीचे दिए गए पोस्ट को चेक करें...

ये भी पढ़ें :प्रैक्टिस सेशन से मिला बड़ा हिंट, टीम इंडिया में सुपर-8 के मुकाबलों से पहले होंगे ये बदलाव, अभिषेक पर आया बयान

IND vs SA ishan-kishan SURYAKUMAR YADAV
Advertisment