प्रैक्टिस सेशन से मिला बड़ा हिंट, टीम इंडिया में सुपर-8 के मुकाबलों से पहले होंगे ये बदलाव, अभिषेक पर आया बयान

T20 World Cup 2026: इंडियन क्रिकेट टीम ने सुपर-8 के मुकाबलों से पहले कमर कस ली है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया.

T20 World Cup 2026: इंडियन क्रिकेट टीम ने सुपर-8 के मुकाबलों से पहले कमर कस ली है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Team India

Team India Photograph: (X/BCCI)

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम सुपर-8 का अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी (रविवार) को खेलने वाली है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबलों में भारत को साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से भिड़ना होगा. इन सभी टीमों को मात देकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेगी. उससे पहले जानते हैं कि टीम इंडिया ने सुपर-8 से पहले क्या तैयारी की हैं और टीम कॉम्बिनेशन में क्या बदलाव हो सकते हैं.

Advertisment

सुपर-8 में टीम इंडिया चल सकती है बड़ा दांव

भारतीय क्रिकेट टीम अहमदाबाद में लगातार अभ्यास कर रही है. बीते शुक्रवार सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया ने जमकर अभ्यास किया. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए प्रैक्टिस सेशन में संजू सैमसन ने नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी की. संजू ने इस दौरान काफी लंबे-लंबे शॉट्स लगाए. ऐसा माना जा रहा है कि तिलक वर्मा की जगह पर संजू को नंबर 3 पर जगह दी जा सकती है. तिलक 4 मुकाबलों में स्लो स्ट्राइक रेट के साथ कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं. संजू आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए नंबर-3 पर काफी सफल रहे हैं.

अभ्यास सत्र में क्या रहा टीम इंडिया के लिए खास

इस अभ्यास सत्र में अभिषेक शर्मा को गेंदबाजी करते हुए देखा गया. वो बल्लेबाजी में भी नेट्स पर शानदार खेल रहे हैं. रिंकू सिंह ने जमकर बल्लेबाजी की वहीं वाशिंगटन सुंदर भी गेंदबाजी करते हुए दिखाई दी. कुलदीप यादव भी नेट्स में गेंदबाजी करते हुए नजर आए. इसके साथ ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने रनिंग और कैचिंग के साथ ग्राउंड फील्डिंग पर भी जोर दिया. इस सबके बाद मीडिया से बात करते हुए भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने अभिषेक और अहमदाबाद की पिच को लेकर बड़ा बयान दिया है.

अभिषेक पर मोर्केल ने दिया बड़ा बयान 

मोर्ने मोर्केल ने अभिषेक शर्मा के लगातार तीन बार 0 पर पवेलियन लौटने पर कहा, 'अभिषेक के तीन शून्य पर ड्रेसिंग रूम में कोई भी चर्चा नहीं हो रही है. वो एक वर्ल्ड‑क्लास प्लेयर हैं और जल्द ही रन बनाएंगे. अभिषेक नेट्स में बहुत ही शानदार दिख रहे हैं'. 

अहमदाबाद की पिच पर बोले मोर्केल

मोर्केल ने नीदरलैंड के खिलाफ मिली अहमदाबाद की पिच पर कहा, 'दर्शकों की अपेक्षाएं रहती हैं कि मुकाबले बड़े स्कोर वाले होने चाहिए. क्यूरेटरों पर काफी दबाव होता है लेकिन वो हमें सर्वश्रेष्ठ पिच देने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. सत्र के आखिरी समय में 200 से अधिक रन वाली पिच तैयार करना क्यूरेटर के लिए चुनौतीपूर्ण है. उन्हें इसका क्रेडिट मिलना चाहिए'. 

ये भी पढ़ें :BAN vs PAK: पाकिस्तान और बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के बीच किया बड़ा ऐलान, जानिए क्या है पूरा मामला

Team India IND vs SA sanju-samson T20 world Cup 2026
Advertisment