/newsnation/media/media_files/2026/02/23/zim-vs-wi-2026-02-23-20-42-51.jpg)
ZIM vs WI Photograph: (AFP)
ZIM vs WI: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 6 विकेट 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का यह दूसरा सबसे बड़ा टोटल स्कोर है. वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर ने 85 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि पावेल 59 रन बनाए.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को 17 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. ओपनर ब्रैंडन किंग को रिचर्ड नगारवा ने पवेलियन भेजा. ब्रैंडन किंग सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कप्तान शे होप 12 गेंद पर 14 रन बनाकर चलते बने. उन्हें ब्रैड इवांस ने अपना शिकार बनाया.
शिमरोन हेटमायर ने खेली 85 रनों की विस्फोटक पारी
इसके बाद शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर वेस्टइंडीज के स्कोर को 170 के पार पहुंचाया, लेकिन फिर शिमरोन हेटमायर को ग्रीम क्रेमर ने चलता किया. शिमरोन हेटमायर का 2 बार कैच छूटा था. शिमरोन हेटमायर ने सिर्फ 34 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 7 छक्का लगाए.
रोवमैन पॉवेल ने लगाया अर्धशतक
इसके बाद एक शानदार अर्धशतक लगाकर रोवमैन पॉवेल आउट हुए. रोवमैन पॉवेल ने 35 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौका और 4 छक्का शामिल रहा. इसके बाद रोमारियो शेफर्ड 10 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए. फिर जेसन होल्डर 4 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं आखिरी में शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंदों पर नाबाद 33 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 254 रनों तक पहुंचाया.
𝟴𝟱 𝗿𝘂𝗻𝘀 𝗼𝗳𝗳 𝟯𝟰 𝗯𝗮𝗹𝗹𝘀 🔥
— ICC (@ICC) February 23, 2026
A power-packed knock from Shimron Hetmyer to light up the Wankhede ⚡
Watch his highlights from the #T20WorldCup Super 8 clash against Zimbabwe 🎥https://t.co/cjKbYZpIp4
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
ज़िम्बाब्वे की प्लेइंग 11 : ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजराबानी.
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11 : ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.
यह भी पढ़ें: Team India का उपकप्तान ही प्लेइंग 11 से बाहर, परफॉर्म करने के बाद भी नहीं मिली जगह, आखिर क्या है गंभीर-सूर्या की सोच
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us