Team India का उपकप्तान ही प्लेइंग 11 से बाहर, परफॉर्म करने के बाद भी नहीं मिली जगह, आखिर क्या है गंभीर-सूर्या की सोच

Team India: टीम इंडिया को सुपर-8 के पहले ही मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में अक्षर पटेल को शामिल नहीं किए जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

Team India: टीम इंडिया को सुपर-8 के पहले ही मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में अक्षर पटेल को शामिल नहीं किए जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

author-image
Roshni Singh
New Update
Suryakumar Yadav Axar Patel

Suryakumar Yadav Axar Patel Photograph: (AFP)

Team India: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली हार सुपर-8 में मिली है, जिसके बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले टीम इंडिया की बैटिंग ऑर्डर देख ऐसा लग रहा था कि किसी भी टीम को धूल चटा सकती है, लेकिन सुपर-8 के पहले ही मैच में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. 

Advertisment

किसी टीम की प्लेइंग 11 से उपकप्तान को ही बाहर बैठा दिया जाए, ऐसा बहुत ही कम देखने को मिला है. कप्तान और उपकप्तान उसी खिलाड़ी को बनाया जाता है, जो अच्छा बल्लेबाजी करता है और सभी मैच की प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सके. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं. जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन टीम इंडिया जब सुपर-8 में अपना पहला मैच खेलने उतरी तो प्लेइंग 11 से अक्षर पटेल बाहर थे. जबकि अक्षर पूरी तरह से फिट हैं. 

अच्छे प्रदर्शन के बावजूद अक्षर पटेल प्लेइंग 11 से हुए बाहर

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक कुल 5 मुकाबला खेल चुकी है, जिसमें से सिर्फ 3 मैचों में अक्षर पटेल को खेलने का मौका मिला है. USA के खिलाफ पहले मैच में अक्षर ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए थे. इसके बाद नामीबिया के खिलाफ 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी अक्षर ने 29 रन देकर 2 विकेट झटके थे. इसके अलावा इन मैचों में उन्होंने बल्ले से भी योगदान दिया, लेकिन फि नीदररलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच की प्लेइंग 11 से अक्षर को बाहर कर दिया गया. उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में जगह मिली. 

वाशिंगटन सुंदर दोनों मैचों में फ्लॉप

नीदरलैंड्स के खिलाफ इस मैच में वाशिंगटन सुंदर ने 36 रन लुटाए और एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं रहे. इसके बाद सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भी सुंदर 17 रन खर्च कर कोई विकेट नहीं ले पाए. बल्ले से भी वाशिंगटन सुंदर कमाल नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में अक्षर को बाहर कर सुंदर को प्लेइंग 11 में शामिल करना समझ से परे है. भारत सुपर-8 में अपना दूसरा मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगा. अब देखने वाली बात है कि फ्लॉप रहने के बावजूद सुंदर को मिलता है या फिर अक्षर की प्लेइंग 11 में वापसी होती है.

यह भी पढ़ें:  IND vs SA: सुपर-8 में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकता है जिम्बाब्वे का ये ओपनर, अब तक एक भी बार नहीं हुआ OUT

axar patel IND vs ZIM
Advertisment