ENG vs WI: वानखेड़े में दिखा शेरफेन रदरफोर्ड का तूफान, वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को दिया 197 रनों का लक्ष्य

ENG vs WI: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य दिया है. वेस्टइंडीज के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 76 रनों नाबाद तूफानी पारी खेली.

ENG vs WI: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य दिया है. वेस्टइंडीज के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 76 रनों नाबाद तूफानी पारी खेली.

author-image
Roshni Singh
New Update
ENG vs WI

ENG vs WI Photograph: (X/ICC, Cricket England)

ENG vs WI: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 196 रनों का स्कोर बनाया है. वेस्टइंडीज के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने सबसे ज्यादा 76 रनों की नाबाद पारी खेली. 

Advertisment

वेस्टउंडीज की शुरुआत रही थी खराब

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही थी. 8 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज ने 2 विकेट गंवा दिए. कप्तान शे होप बिना खाता खोले ही आउट हो गए. पहले ही ओवर में होप को जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा. इसके बाद दूसरे ओवर में सैम करन ने ब्रैंडन किंग को चलता किया. ब्रैंडन किंग 1 रन बनाकर चलते बने.

इसके बाद शिमरोन हेटमायर और रोस्टन चेज़ के बीच तीसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई, फिर हेटमायर 12 गेंद पर 23 रन बनाकर जेमी ओवरटन का शिकार बने. इसके बाद रोस्टन चेज़ के रूप में वेस्टइंडीज ने चौथा विकेट गंवाया. रोस्टन चेज़ 29 गेंद पर 34 रन बनाए. 

शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली 76 रनों की नाबाद पारी

इसके बाद रोवमैन पॉवेल 13 गेंद पर 14 रन बनाकर आदिल रशिद का शिकार बने. इसके बाद एक छोटी, लेकिन तूफानी पारी खेलकर जेसन  होल्डर आउट हुए. होल्डर ने 1 चौका और 4 छक्के की मदद से 17 गेंदों पर 33 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं शेरफेन रदरफोर्ड 72 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे. इस दौरान उन्होंने 2 चौका और 7 छक्के लगाए. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, जेसन  होल्डर, अकील होसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती.

इंग्लैंड की प्लेइंग 11:  फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

यह भी पढ़ें:  ईशान किशन भी चोटिल, जसप्रीत बुमराह के यार्कर से हुए घायल, IND vs NAM मैच से पहले टीम इंडिया की फिर बढ़ी टेंशन

sherfane rutherford T20 world Cup 2026 ENG vs WI
Advertisment