ईशान किशन भी चोटिल, जसप्रीत बुमराह के यार्कर से हुए घायल, IND vs NAM मैच से पहले टीम इंडिया की फिर बढ़ी टेंशन

Ishan Kishan: भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं.

Ishan Kishan: भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं.

author-image
Roshni Singh
New Update
Ishan Kishan Injury

Ishan Kishan Injury

Ishan Kishan: भारत और नामीबिया के बीचटी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें कम नहीं बल्कि बढ़ती नजर आ रही है. पहले से ही कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस ने टेंशन बढ़ाई हुई है. इसी बीच एक और इंजरी ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशान किशन प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं.

Advertisment

ईशान किशन के अंगूठे में लगी चोट

ईशान किशन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक जसप्रीत बुमराह की एक यार्कर गेंद ईशान की अंगूठे पर लगी, जिसके बाद वो दर्द से कराहते नजर आए. प्रैक्टिस को कुछ देर रोका गया और फिजियो ने उनकी चोट को देखा. हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है. इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

अभिषेक शर्मा की फिटनेस ने पहले ही बढ़ाई है टीम इंडिया की टेंशन

टीम इंडिया पहले ही अभिषेक शर्मा की फिटनेस की वजह से टेंशन में है. अभिषेक को पेट संबंधी बीमारी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें छुट्टी तो मिल गई है, लेकिन उनके खेलने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. टीम मैनेजमेंट साफ कर चुका है कि कोई भी फैसला अभिषेक के कंडीशन देखकर लिया जाएगा. अब ईशान किशन की इंजरी ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग कर रहे हैं. पहले मैच में यूएसए के खिलाफ दोनों ने ओपनिंग किया था. अभिषेक उस मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए थे. इसके बाद वो फील्डिंग के लिए नहीं आते थे. मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि अभिषेक बीमार हैं. 

यह भी पढ़ें:  IND vs NAM: दिल्ली मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव होना तय, इस मैच विनर पर सूर्या लेंगे बड़ा फैसला

ishan-kishan T20 world Cup 2026
Advertisment