IND vs NAM: दिल्ली मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव होना तय, इस मैच विनर पर सूर्या लेंगे बड़ा फैसला

IND vs NAM: भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव होना तय माना जा रहा है.

IND vs NAM: भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव होना तय माना जा रहा है.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND vs NAM

IND vs NAM Photograph: (X/BCCI)

IND vs NAM: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत की. पहले मैच में भारत ने USA को 29 रन से हराया. अब टीम इंडिया अपना दूसरा मैच नामीबिया के साथ खेलेगी. भारत और नामीबिया के बीच यह मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव होना तय है. सूर्या और टीम मैनेजमेंट को बड़ा फैसला लेना होगा.

Advertisment

अभिषेक शर्मा टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से हो सकते हैं बाहर

भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा यूएसए के खिलाफ पहले मैच में बैटिंग करने तो आए थे, लेकिन वो फील्डिंग करने नहीं आए. मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि अभिषेक बीमार है. अब नामीबिया के खिलाफ मैच से एक दिन पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई है कि अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ऐसे में अभिषेक मैच से बाहर होते हैं तो ईशान किशन के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करते नजर आएंगे. 

क्या मोहम्मद सिराज होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? 

सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे मुश्किल फैसला मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 से बाहर करना होगा. सिराज को हर्षित राणा की जगह स्क्वाड में शामिल किया गया है. यूएसए के खिलाफ पहले मैच में सिराज को जसप्रीत बुमराह की जगह खेलने का मौका मिला. सिराज ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए, लेकिन अब अगर जसप्रीत बुमराह नामीबिया के खिलाफ खेलते हैं, तो सिराज को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है.

प्लेइंग 11 में वाशिंगटन सुंदर को किसकी जगह मिलेगा मौका?

वाशिंगटन सुंदर भी पूरी तरह से फिट होकर दिल्ली में टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं. रिंकू सिंह की जगह प्लेइंग 11 में सुंदर को खिलाया जा सकता है. वाशिंगटन सुंदर टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल 3 ऑलराउंडर पहले से ही खेल रहे हैं. ऐसे में सुंदर को प्लेइंग 11 में रखने के लिए रिंकू सिंह को फिर बाहर करना होगा. अब देखने वाली बात होगी कि कप्तान सूर्यकुमार यादव क्या फैसला लेते हैं. 

यह भी पढ़ें:  IND vs NAM: अरुण जेटली स्टेडियम में कैसा है भारत का रिकॉर्ड, जानिए यहां कितने T20 मैचों में मिली हार

IND vs NAM abhishek sharma
Advertisment