/newsnation/media/media_files/2026/02/11/arun-jaitley-stadium-2026-02-11-17-23-41.jpg)
Arun Jaitley Stadium Photograph: (ICC)
IND vs NAM: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला भारत और नामीबिया के बीच खेला जाने वाला है. दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम गेरहार्ड इरास्मस की नामीबिया से भिड़ने वाली है.
उससे पहले हम आपको दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के टी20 रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं. यहां पर भारत ने कितने मैच खेले हैं और कितने मैचों में उसे जीत मिली है और कितने मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. आइए इस बारे में जानते हैं.
𝙍𝙤𝙤𝙩𝙚𝙙 𝙖𝙣𝙙 𝙧𝙚𝙖𝙙𝙮 𝙩𝙤 𝙧𝙞𝙨𝙚. 🇮🇳
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 11, 2026
High intensity at the nets as #Hardik and #Surya prepare for the showdown against Namibia 🤩⚡
Watch ICC Men's #T20WorldCup 👉 #INDvNAM | THU, 12th FEB, 6 PM pic.twitter.com/UoYgxtFe0z
अरुण जेटली स्टेडियम के टी20 रिकॉर्ड्स
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर अब तक कुल 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 6 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि तीन मैच में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर 221/9 रन है, जो भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था. यहां का लोएस्ट स्कोर 120 रन है, जो श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था.
अरुण जेटली स्टेडियम में भारत के आंकड़े
अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने कुल 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान भारत को 2 मैचों में जीत मिली है, जबकि 2 मैचों में हार मिली है. इस मैदान पर भारत ने न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को हराया है, जबकि साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश से उसे हार मिली है.
अरुण जेटली में रिकॉर्ड्स सुधारने उतरेगा भारत
अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम के पास अपना पांचवां मैच खेलने का मौका होगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया के खिलाड़ी इस मैदान पर अपने टी20 रिकॉर्ड्स को और बेहतरन करना चाहेगी.
इस मैच में भारत की प्लेंइंग-11 में बदलाव हो सकते हैं, अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह पर संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो सकती है.
ये भी पढ़ें : IND vs NAM: भारत और नामीबिया का कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए पिछले मैच में किसे मिली थी जीत
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us