IND vs WI: जेसन होल्डर और रोवमैन पॉवेल की तूफानी पारी, अहम मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का बड़ा लक्ष्य

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने अहम मैच में भारत को जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य दिया है. वेस्टइंडीज के लिए रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने तूफानी पारी खेली.

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने अहम मैच में भारत को जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य दिया है. वेस्टइंडीज के लिए रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने तूफानी पारी खेली.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND vs WI

IND vs WI Photograph: (AFP)

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का आखिरी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 195 रनों का स्कोर खड़ा किया. वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज 40 रन बनाए. जबकि जेसन होल्डर नाबाद 37 रन और रोवमैन पॉवेल नाबाद 34 रन बनाए.

Advertisment

वेस्टइंडीज की शुरुआत रही थी अच्छी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को कप्तान शे होप और रोस्टन चेज ने धीमी लेकिन अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर वरुण चक्रवर्ती ने शेप होप को चलता किया. होप 33 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए.

हेटमायर ने खेली तूफानी पारी, बुमराह ने एक ओवर में लिए 2 विकेट

इसके बाद भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 12वें ओवर में वेस्टइंडीज को 2 बड़े झटके दिए. उन्होंने तीसरी गेंद पर शिमरोन हेटमायर को चलता किया. हेटमायर 12 गेंद पर 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद पांचवी गेंद पर बुमराह ने सेट बैट्समैन रोस्टन चेज को पवेलियन का रास्ता दिखाया. चेज 25 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद हार्दिक पांड्या ने 119 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज को चौथा झटका दिया. शेरफेन रदरफोर्ड 9 गेंद पर 14 रन बनाकर चलते बने. 

जेसन होल्डर और पॉवेल ने वेस्टइंडीज के स्कोर को 195 रनों तक पहुंचाया

इसके बाद जेसन होल्डर और रोवमैन पॉवेल ने पांचवे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी कर वेस्टइंडीज के स्कोर को 195 तक पहुंचाया. जेसन होल्डर ने 22 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 37 रनों की पारी खेली. वहीं रोवमैन पॉवेल 19 गेंद पर नाबाद 34 रन बनाए. भारत के लिए बुमराह ने 2 विकेट लिए. जबकि हार्दिक और चक्रवर्ती को 1-1 सफलता मिली.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह.

वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ.

यह भी पढ़ें:  ZIM VS SA: जिम्बाब्वे ने मैच हारकर भी जीता दिल, साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से अपने नाम किया मैच

Ind Vs Wi
Advertisment