ZIM vs WI: वेस्टइंडीज ने खड़ा किया टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, टॉप-5 में 3 बार गवाह बना वानखेड़े स्टेडियम

ZIM vs WI: वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 254 रन बनाया है.

ZIM vs WI: वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 254 रन बनाया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
West Indies Team

Rovman Powell, Shimron Hetmyer, ZIM vs WI, Photograph: (AFP)

ZIM vs WI: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अब वेस्टइंडीज के नाम दर्ज हो गया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर ने 85 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि रोवमैन पॉवेल 59 रन बनाए. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा टोटल स्कोर 3 बार वानखेड़े के मैदान पर आया है.

Advertisment

श्रीलंका ने बनाया है टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा टोटल स्कोर

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ा टोटल स्कोर बनाया का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है. श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ 6 विकेट पर 260 रनों का स्कोर खड़ा किया था. यह मैच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया था. अब वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. यह मैच वानखेड़े में खेला जा रहा है.

आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बनाया तीसरा सबसे बड़ा टोटल

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टोटल स्कोर बनाने का रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम है. आयरलैंड ने इसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मैच में ओमान के खिलाफ 5 विकेट पर 235 रनों का स्कोर बनाया था.

इंग्लैंड ने वानखेड़े में चेज किया था 230 रनों का लक्ष्य

इंग्लैंड के नाम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का चौथा सबसे बड़ा टोटल स्कोर बनाया का रिकॉर्ड है. इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 230 रनों का लक्ष्य चेज किया था. वहीं पांचवे नंबर पर साउथ अफ्रीका है. साउथ अफ्रीका ने इसी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 229 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड ने 8 विकेट गंवाकर 230 रनों के लक्ष्य हासिल कर लिया था. टी20 वर्ल्ड कप के टॉप-5 सबसे बड़ा टोटल वानखेड़े के मैदान पर ही आए हैं. 

यह भी पढ़ें:  IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए चेन्नई पहुंची टीम इंडिया, गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए हार्दिक पांड्या

rovman powell shimron hetmyer
Advertisment