IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए चेन्नई पहुंची टीम इंडिया, गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए हार्दिक पांड्या

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का मैच 26 फरवरी को खेला जाएगा, जिसके लिए सूर्याकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया मंगलवार को चेन्नई पहुंच गई है.

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का मैच 26 फरवरी को खेला जाएगा, जिसके लिए सूर्याकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया मंगलवार को चेन्नई पहुंच गई है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Team India

Team India Photograph: (ANI)

IND vs ZIM: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा. अब टीम इंडिया सुपर-8 का अपना दूसरा मैच चेन्नई में खेलेगी, जिसके लिए भारतीय टीम सोमवार, 23 फरवरी को चेन्नई पहुंच गई है. इस दौरान टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आएं.

Advertisment

सुपर-8 मैच के लिए चेन्नई पहुंची टीम इंडिया

टीम इंडिया का चेन्नई पहुंचने का वीडियो सामने आया है. न्यूज एजेंसी PTI ने भारतीय टीम का वीडियो शेयर किया है. हार्दिक पांड्या के साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी भारतीय खिलाड़ियों के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रही हैं. 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का मैच 26 फरवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. जबकि 6:30 टॉस होगा. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. 

सुपर-8 के पहले मैच में भारत को मिली हार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के अपने चारों मैचों में भारतीय टीम ने जीत जीत हासिल किया, लेकिन सुपर-8 के पहले ही मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत तो 76 रनों के बड़े अंतर से हराया, जिसके बाद टीम इंडिया का नेट रन रेट काफी खराब हो गया है. इस मैच में टीम इंडिया पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट पर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारतीय 18.5 ओवरों में सिर्फ 11 रनों पर सिमट गई. ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच भारत के लिए बेहद अहम है.

यह भी पढ़ें:  Team India का उपकप्तान ही प्लेइंग 11 से बाहर, परफॉर्म करने के बाद भी नहीं मिली जगह, आखिर क्या है गंभीर-सूर्या की सोच

hardik pandya IND vs ZIM
Advertisment