/newsnation/media/media_files/2026/02/11/eng-vs-wi-2026-02-11-22-47-18.jpg)
ENG vs WI Photograph: (X/ICC)
ENG vs WI: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धूल चटकाए है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से हराया है. बता दें कि 10 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड का मात दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 196 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 166 रनों पर सिमट गई.
इंग्लैंड के लिए सैम करन ने बनाए सबसे ज्यादा रन
वेस्टइंडीज के दिए 197 रनों की टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर कुछ खास नहीं कर सका. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन सैम करन बनाए. सैम करन ने 30 गेंदों पर नाबाद 43 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और 2 छक्का निकला. वहीं जैकब बेथेल 23 गेंद पर 4 चौका और एक छक्का की मदद से 33 रन बनाए.
जोस बटलर और हैरी ब्रूक के बल्ले से नहीं निकला ज्यादा रन
वहीं ओपनर फिल साल्ट ने 14 गेंदों पर 30 रनों की तूफानी पारी खेली. उनके बल्ले से 4 चौका और 2 छक्का निकला. जबकि जोस बटलर 21 रन और कप्तान हैरी ब्रूक 17 रन बनाए. इसके अलावा इंग्लैंड के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और देखते ही देखते इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 166 रनों पर सिमट गई.
वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. जबकि रोस्टन चेज ने 2 विकेट हासिल किए. इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड और अकील होसैन को एक-एक सफलता मिली.
ऐसी रही वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 196 रन बनाए थे. टीम के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने सबसे ज्यादा 72 गेंदों पर 76 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 2 चौका और 7 छक्का शामिल रहा. रोस्टन चेज़ 29 गेंद पर 34 रन बनाए. जेसन होल्डर ने17 गेंदों पर 33 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 4 छक्का निकला. शिमरोन हेटमायर 12 गेंद पर 23 रन बनाए. जबकि रोवमैन पॉवेल ने 13 गेंद पर 14 रनों का योगदान दिया.
A blazing knock of 76* from Sherfane Rutherford guided West Indies to a winning total in Mumbai 👊
— ICC (@ICC) February 11, 2026
He's the @aramco POTM 🥇 pic.twitter.com/5JakHpbwXf
यह भी पढ़ें: ईशान किशन भी चोटिल, जसप्रीत बुमराह के यार्कर से हुए घायल, IND vs NAM मैच से पहले टीम इंडिया की फिर बढ़ी टेंशन
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us