/newsnation/media/media_files/2026/02/23/virat-kohli-trending-on-social-media-after-india-loss-against-south-africa-in-t20-world-cup-2026-2026-02-23-12-24-37.jpg)
virat kohli trending on social media after india loss against south africa in t20 world cup 2026
Virat Kohli Why Trending: टी-20 विश्व कप 2026 के पहले सुपर-8 मैच में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. इधर टीम इंडिया हारी और उधर सोशल मीडिया पर विराट कोहली ट्रेंड करने लगे. जी हां, भारत के हारते ही क्रिकेट फैंस को विराट कोहली की याद आ गई और यूजर्स सोशल मीडिया पर फनी मीम्स शेयर करने लगे. इन मीम्म को देखकर अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल है.
क्यों सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं विराट कोहली?
रविवार को साउथ अफ्रीका के सामने टीम इंडिया पूरी तरह से ध्यवस्त हो गई और 76 रन से मैच हार गई. इस हार के बाद विराट कोहली का नाम सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है. असल में, विराट इस टूर्नामेंट के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शुमार हैं और टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया के हाईएस्ट रन चेज में विराट कोहली मैन ऑफ द मैच रहे हैं और उन्होंने सबसे बड़ी पारी खेली है.
इसीलिए जब साउथ अफ्रीका के दिए 188 रनों के लक्ष्य के सामने भारत 111 पर ऑलआउट हुई, तो फैंस को रन चेज के नाम से मशहूर विराट कोहली की याद आ गई. जो जरूरत पड़ने पर अपनी धीमी बल्लेबाजी से मैच को भारत के पक्ष में लाकर खड़ा कर देते थे और परिस्थितियां अनुकूल होने पर बड़े-बडे़ शॉट्स खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाया करते थे.
साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार
Tum jaise ganwar fans honge na chokma ke tho .. us din Virat Kohli jldi out ho jata na 135 b nhi bnate 😂😂😂 phir chaye axar hardik and dube hi kyu na ho .. ye log b tabbi maar paye bcz ek side kohli tha ... warna kl sbne dekh liya in sloggers ko 😭😭
— Nav Sharma (@BreakingNe25387) February 23, 2026
South Africa win by 76 runs in Ahmedabad. #TeamIndia set their sights on a turnaround in the next game.
— BCCI (@BCCI) February 22, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/ZE8J4fF18z#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvSApic.twitter.com/xBIBwjEEmF
सुपर-8 में टीम इंडिया ने पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेला, जिसमें उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम ने 188 रनों का लक्ष्य खड़ा किया, जिसका पीछा करने उतरी टीम इंडिया 111 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, भारत को 76 रनों से एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा.
यहां देखें फनी मीम्स
ये भी पढ़ें: कितनी तारीख को टीम इंडिया खेलेगी सुपर-8 में अपना अगला मैच? नोट कर लीजिए डेट और टाइम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us