कितनी तारीख को टीम इंडिया खेलेगी सुपर-8 में अपना अगला मैच? नोट कर लीजिए डेट और टाइम

IND VS ZIM: टी-20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका से हारने के बाद अब टीम इंडिया सुपर-8 में अपना अगला मैच कब और किस टीम के खिलाफ खेलेगी? नोट कर लीजिए डेट और टाइम.

IND VS ZIM: टी-20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका से हारने के बाद अब टीम इंडिया सुपर-8 में अपना अगला मैच कब और किस टीम के खिलाफ खेलेगी? नोट कर लीजिए डेट और टाइम.

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND VS ZIM date deatails

IND VS ZIM date deatails

IND VS ZIM: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में टीम इंडिया ने पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ खेला. इस मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते न केवल वह 2 अंक हासिल करने से चूक गए, बल्कि उनका नेट रन रेट भी काफी खराब हो गया है. ऐसे में अब भारत अगले मैच में बड़ी जीत दर्ज कर इसे सुधारना चाहेगा. तो आइए जानते हैं कि भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला कितनी तारीख को और किस टीम के खिलाफ खेलने वाली है.

Advertisment

कितनी तारीख को अगला मैच खेलेगी टीम इंडिया?

टीम इंडिया सुपर-8 में अपना दूसरा मैच जिम्बाब्वे के साथ खेलने वाली है. ये मैच 26 फरवरी को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 13 टी-20 मैच खेले गए हैं. इसमें 10 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 3 मैचों में जिम्बाब्वे ने जीत दर्ज की है. हेड टू हेड में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार

सुपर-8 में टीम इंडिया ने पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेला, जिसमें उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम ने 188 रनों का लक्ष्य खड़ा किया, जिसका पीछा करने उतरी टीम इंडिया 111 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, भारत को 76 रनों से एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा.

सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत?

भारतीय क्रिकेट टीम को अब सुपर-8 में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के साथ मुकाबले खेलने हैं. लेकिन, अब बचे हुए इन 2 मैचों में टीम इंडिया के लिए सिर्फ जीत दर्ज करना काफी नहीं होगा. दरअसल, साउथ अफ्रीका से मिली 76 रन की हार की वजह से टीम इंडिया का नेट रनरेट -3.800 हो गया है यह बेहद खराब स्थिति मानी जाती है. टी20 क्रिकेट में इस अंतर से हारना टेस्ट क्रिकेट में पारी से हार के बराबर माना जाता है. नेट रनरेट को बेहतर करने के लिए टीम इंडिया को एकतरफा अंदाज में मुकबला जीतने होंगे. ताकि अगर 2 टीमें बराबर अंकों पर हो तो भारत दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जा सके. 

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका से हारकर टीम इंडिया का बाहर होना तय? जानिए क्या है सेमीफाइनल में एंट्री का समीकरण

T20 World Cup IND vs ZIM
Advertisment