विराट कोहली होते तो साउथ अफ्रीका से नहीं हारता भारत, आंकड़े खुद दे रहे हैं इसकी गवाही

Virat Kohli Records: टी-20 विश्व कप के इतिहास में टीम इंडिया ने 3 बार 160 और इससे बड़ा टारगेट चेज किया है और तीनों ही बार विराट कोहली ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता.

Virat Kohli Records: टी-20 विश्व कप के इतिहास में टीम इंडिया ने 3 बार 160 और इससे बड़ा टारगेट चेज किया है और तीनों ही बार विराट कोहली ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Virat kohli highest runs scorer in team india successfully chased 160 plus score in t20 world cup history

Virat kohli highest runs scorer in team india successfully chased 160 plus score in t20 world cup history

Virat Kohli Recods In T20 World Cup: टी-20 विश्व कप में विराट कोहली के नाम का डंका बजता है. टूर्नामेंट में उनके आंकड़े हैरान करने वाले हैं. ऐसे में रविवार को जब भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा, तो क्रिकेट फैंस को चेज मास्टर विराट की याद आ गई. तो आइए आपको रन मशीन कोहली के उन आंकड़ों के बारे में बताते हैं, जिसके बारे में इस वक्त हर तरफ चर्चा हो रही है.

Advertisment

Virat Kohli हैं असली चेज मास्टर

टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट कोहली टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार हैं. आपको ये जानकर हैरानी होगी की टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप के इतिहास में सिर्फ 3 बार 160 या इससे अधिक रनों को सक्सेसफुली चेज किया है और तीनों ही बार हाईएस्ट रन स्कोरर विराट कोहली ही रहे हैं और उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया है.

विराट कोहली का तीनों मैचों में ऐसा रहा प्रदर्शन

2014 के टी-20 विश्व कप में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया था. उस मैच में टीम इंडिया 173 रनों का पीछा कर रही थी. भारत ने 19.1 ओवरों में 176 रन बना दिए थे. कोहली ने उस मुकाबले में 44 गेंदों में 72 रनों की नॉट आउट पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

2016 के T20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत 161 रनों का पीछा कर रही थी. ये मैच भी टीम ने 19.1 ओवरों में जीता था. मैच में विराट कोहली ने 51 गेंद में 82 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

T20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को 160 रन का स्कोर चेज करना था. इस मैच में भी विराट कोहली ही भारत की जीत के हीरो रहे थे और उन्होंने 53 गेंदों में 82 रनों की नॉट आउट पारी खेली थी. इसके लिए चेज मास्टर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

टी-20 विश्व कप में विराट कोहली के आंकड़े

टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है. कोहली ने इस टूर्नामेंट में 35 मुकाबले खेले, जिसकी 33 पारियों में 128.81 की स्ट्राइक रेट और 58.72 के औसत से 1292 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 15 अर्धशतक लगाए.

साउथ अफ्रीका से मिली भारत को हार

टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में टीम इंडिया ने पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेला, जिसमें उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम ने 188 रनों का लक्ष्य खड़ा किया, जिसका पीछा करने उतरी टीम इंडिया 111 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, भारत को 76 रनों से एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: कितनी तारीख को टीम इंडिया खेलेगी सुपर-8 में अपना अगला मैच? नोट कर लीजिए डेट और टाइम

T20 World Cup Virat Kohli
Advertisment