/newsnation/media/media_files/2026/01/02/virat-kohli-can-break-these-3-records-in-year-2026-2026-01-02-18-59-43.jpg)
virat kohli can break these 3 records in year 2026
Virat Kohli Records: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं. रन मशीन के नाम से मशहूर विराट 11 जनवरी को इस साल का अपना पहला मुकाबला खेलने वाले हैं और ये तो तय ही है कि जब-जब विराट मैदान पर उतरते हैं, तब-तब वह कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाते हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 3 रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जिनपर इस साल रन मशीन कोहली की नजरें टिकी होंगी.
Virat Kohli पूरे कर सकते हैं 9000 IPL रन पूरे
Virat Kohli ने आईपीएल में 267 मैचों की 259 पारियों में 39.55 के औसत और 132.86 की स्ट्राइक रेट से 8661 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 63 अर्धशतक लगाए हैं. अब यदि आईपीएल 2026 में विराट कोहली 339 रन बना लेते हैं, तो वह आईपीएल में 9000 रन पूरे कर लेंगे.
इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे कर सकते हैं 28000 रन
Virat Kohli ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 556 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 623 पारियों में उन्होंने 52.58 के औसत और 79.45 की स्ट्राइक रेट से 27975 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 84 शतक और 145 अर्धशतक लगाए हैं. अब साल 2026 में विराट कोहली 42 रन बनाते ही अपने 28 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लेंगे. विराट ये मुकाम हासिल करने वाले महज तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा ही ऐसा कर सके हैं.
Virat Kohli पूरे कर सकते हैं 15 हजार ODI रन
विराट कोहली ने अब तक भारत के लिए 308 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 296 पारियों में उन्होंने 58.46 के औसत और 93.66 की स्ट्राइक रेट से 14557 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट के बल्ले से 53 शतक और 76 अर्धशतक देखने को मिले हैं. अब यदि विराट साल 2025 में 443 वनडे रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह 15 हजार वनडे रन पूरे कर लेंगे. वह 15000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. लिस्ट में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है, जिन्होंने 18426 रन बनाए हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us