IND vs NZ: पहले वनडे मैच में मैदान पर उतरते ही बड़ा रिकॉर्ड बना लेंगे विराट कोहली, सौरव गांगुली को छोड़ देंगे पीछे

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा. इस मैच में मैदान पर उतरते ही विराट कोहली दिग्गज सौरव गांगुली को पीछे छोड़ देंगे.

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा. इस मैच में मैदान पर उतरते ही विराट कोहली दिग्गज सौरव गांगुली को पीछे छोड़ देंगे.

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND vs NZ Virat Kohli will become the 5th cricketer to play the most ODIs for India surpass souv ganguly

IND vs NZ Virat Kohli will become the 5th cricketer to play the most ODIs for India surpass souv ganguly Photograph: (X/ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान तो नहीं हुआ है, लेकिन इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा का खेलना तय ही है. ऐसे में 11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ जैसे ही विराट कोहली मैदान पर उतरेंगे, वैसे ही सौरव गांगुली को पीछे छोड़ देंगे और एक एलीट लिस्ट में अपनी स्थिति को बेहतर कर लेंगे.

Advertisment

सौरव गांगुली को पीछे छोड़ देंगे विराट कोहली

11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ जैसे ही विराट कोहली मैदान पर उतरेंगे, वैसे ही वह भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले 5वें खिलाड़ी बन जाएंगे. अभी वह सौरव गांगुली के साथ बराबरी पर खड़े हैं, बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने 308 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे. अब विराट 309वां मैच खेलकर दादा से आगे निकल जाएंगे. भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले क्रिकेटर:-

1- सचिन तेंदुलकर – 463

2- एमएस धोनी- 347

3- राहुल द्रविड़- 340

4-मोहम्मद अजहरुद्दीन- 334

5- सौरव गांगुली- 308

6- विराट कोहली – 308

7- युवराज सिंह- 301

8- रोहित शर्मा- 279

9- अनिल कुंबले- 269

लिस्ट में टॉप पर हैं सचिन तेंदुलकर

भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है. तेंदुलकर ने 24 साल के करियर में 463 वनडे मुकाबले खेले थे. एमएस धोनी 347 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. अन्य खिलाड़ियों के नाम आप नीचे देख सकते हैं.

शानदार फॉर्म में हैं विराट

बीते कुछ महीनों से विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में उन्होंने 135, 102 और 67 रन की पारियां खेली थीं. फिर विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में आंध्र के खिलाफ 91 गेंदों में 131 रन बनाए, फिर दूसरे मुकाबले में गुजरात के सामने 61 गेंदों में 77 रन की पारी खेली. वो भी एक मुश्किल पिच पर जहां कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी का आंकड़ा नहीं छू पाया.

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं उस एकमात्र भारतीय बल्लेबाज का नाम, जिसने लगाया है टी-20 वर्ल्ड कप में शतक

ind-vs-nz
Advertisment