/newsnation/media/media_files/2026/02/17/virat-kohli-anushka-sharma-2026-02-17-12-17-34.jpg)
Virat Kohli Anushka Sharma
Virat Kohli Anushka Sharma: भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेनानंद जी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे हैं. ये पहली बार नहीं है, जब ये जोड़ा वृंदावन गया है बल्कि कई बार उन्हें प्रेमानंद जी महाराज की शरण में जाते देखा जाता है. आपको बता दें, विराट कोहली टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं. ऐसे में वह इस वक्त एक्शन से दूर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं.
विराट-अनुष्का पहुंचे प्रेमानंद जी महाराज के पास
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन पहुंचे. दोनों ने केली कुंज आश्रम में संत प्रेनानंद जी महाराज के दर्शन किए. कपल की फोटो-वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि वह भीड़ के साथ ही जमीन पर बैठे हैं.
इस दौरान विराट ने सफेद रंग की शर्ट पहनी है और अनुष्का ने नीले रंग का सिंपल सूट पहना हुआ है. अनुष्का के गले में तुलसी की माला भी नजर आ रही है और ये माला उनके गले में तब भी थी, जब हाल ही में वह एयरपोर्ट पर नजर आई थीं. आपको बता दें, इस साल ये कपल जनवरी में भी एक बार वृंदावन गया था. ऐसे में इस साल दूसरी बार वह यहां पहुंचे हैं.
Virat Kohli and Anushka Sharma visited Shri Premanand Ji Maharaj Dham in Vrindavan.🙏❤️ pic.twitter.com/4VGKOPKP3e
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) February 17, 2026
VIRAT KOHLI & ANUSHKA SHARMA SEEKING BLESSINGS IN VRINDAVAN ♥️🙏 pic.twitter.com/Rl50hDM9x5
— Dhiraj (@dhiraj01_) February 17, 2026
Virat Kohli and Anushka Sharma visited Premanand Maharaj Ji at Vrindavan. They endorse Hinduism like no other🧡 pic.twitter.com/8bxfLDJX1b
— Pari (@BluntIndianGal) February 17, 2026
IPL में खेलते दिखेंगे विराट कोहली
भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट और T20I क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. ऐसे में वह वनडे क्रिकेट में खेलते नजर आते हैं. जनवरी में उन्होंने न्यूजीलैंड के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. अब विराट सीधे आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे, जहां आरसीबी अपना खिताब डिफेंड करने मैदान पर उतरेगी. हालांकि, अब तक टूर्नामेंट की तारीखों के लिए कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. मगर, रिपोर्ट्स की मानें, तो IPL 2026 मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकता है.
ये भी पढ़ें:श्रीलंका से हारने के बाद अभी भी सुपर-8 में पहुंच सकती है ऑस्ट्रेलिया, समीकरण आया सामने
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us