वरुण चक्रवर्ती VS कुलदीप यादव, किसे मिलना चाहिए फाइनल में मौका? आंकड़े देखकर खुद कीजिए फैसला...

Varun Chakravarthy vs Kuldeep Yadav: न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले फाइनल मैच से पहले आइए जानते हैं कि वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के आंकड़े कैसे हैं.

Varun Chakravarthy vs Kuldeep Yadav: न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले फाइनल मैच से पहले आइए जानते हैं कि वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के आंकड़े कैसे हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
varun chakravarthy vs kuldeep yadav

varun chakravarthy vs kuldeep yadav Photograph: (Image Source: AFP, X/BCCI)

Varun Chakravarthy vs Kuldeep Yadav: टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को खेला जाने वाला है. मगर, इस बीच क्रिकेट के गलियारों में चर्चा हो रही है कि टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग-11 में बदलाव करना चाहिए और वरुण चक्रर्ती को बाहर करके कुलदीप यादव को अंतिम ग्यारह में शामिल करना चाहिए. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको वरुण और कुलदीप के आंकड़ों के बारे में बताते हैं, जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फाइनल मैच में किसे मौका मिलना चाहिए और किसे बेंच पर बैठना चाहिए...

Advertisment

T20I में कैसे हैं वरुण VS कुलदीप के आंकड़े?

मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अभी तक भारत के लिए 44 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की 42 पारियों में 16.30 के औसत से 72 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 7.45 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने भारत के लिए 54 टी-20 आई मैच खेले हैं, जिनकी 52 पारियों में उन्होंने 13.74 के औसत से 95 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 6.95 की इकोनॉमी से रन दिए हैं.

खिलाड़ीमैचपारियांविकेटबॉलिंग औसतइकोनॉमी
वरुण चक्रवर्ती44427216.307.45
कुलदीप यादव54529513.746.95

न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसे हैं वरुण VS कुलदीप के आंकड़े?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती ने 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 16 ओवर फेंके हैं. इस दौरान उन्होंने 32.75 के औसत से 4 विकेट चटकाए हैं और 4.66 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ कुलदीप ने 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25 ओवर गेंदबाजी की है. इसमें 21.22 के औसत से 9 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7.64 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

खिलाड़ीमैचओवरविकेटबॉलिंग औसतइकोनॉमी
वरुण चक्रवर्ती416432.754.66
कुलदीप यादव825921.227.64

अहमदाबाद में कैसे हैं वरुण VS कुलदीप के आंकड़े?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुलदीप यादव ने सिर्फ 1 टी-20 आई मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 1 ही ओवर फेंका और 12 रन दे दिए थे. उस दौरान वह विकेट निकालने में भी असफल हुए थे. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वरुण चक्रर्ती ने 3 T20I मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 11 ओवर फेंके हैं. इस दौरान उन्होंने 14.25 के औसत से 8 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 10.36 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

खिलाड़ीमैचओवरविकेटबॉलिंग औसतइकोनॉमी
कुलदीप यादव110...12.00
वरुण चक्रवर्ती311814.2510.36

किसे मिलना चाहिए मौका?

ऊपर दिए आंकड़ों से ये साफ होता है कि वरुण चक्रवर्ती को टीम मैनेजमेंट बेंच पर बैठा सकते हैं और कुलदीप यादव को ट्रंप कार्ड की तरह अंतिम ग्यारह में शामिल किया जा सकता है. वरुण के लिए अब तक ये टूर्नामेंट कुछ खास नहीं रहा है और सेमीफाइनल मैच में तो उनकी काफी अधिक पिटाई हुई थी, जिसके बाद अब कप्तान चाइनामैन स्पिनर कुलदीप को अंतिम ग्यारह में शामिल कर सकते हैं.

अहमदाबाद की पिच पर कुलदीप, वरुण से ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं, क्योंकि कुलदीप के पास किसी भी पिच पर बॉल को स्पिन कराने की क्षमता है, वो गेंद को अंदर-बाहर दोनों ही तरफ घुमाने की काबिलियत रखते हैं, जिससे बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं और भारत के लिए विकेट चटका सकते हैं.

ये भी पढ़ें:IND VS NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू सैमसन के बल्ले से नहीं निकलते हैं रन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

T20 World Cup ind-vs-nz
Advertisment