IND VS NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू सैमसन के बल्ले से नहीं निकलते हैं रन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

IND VS NZ: भारत को फाइनल मैच न्यूजीलैंड के साथ खेलना है. तो आइए इस बड़े मैच से पहले जान लेते हैं कि संजू सैमसन के आंकड़े न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसे हैं?

IND VS NZ: भारत को फाइनल मैच न्यूजीलैंड के साथ खेलना है. तो आइए इस बड़े मैच से पहले जान लेते हैं कि संजू सैमसन के आंकड़े न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसे हैं?

author-image
Sonam Gupta
New Update
Sanju Samson Records Against New Zealand

संजू सैमसन Photograph: (Image Source: X/BCCI)

Sanju Samson Records Against New Zealand : टी-20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने 7 रन से इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल मैच में एक बार फिर संजू सैमसन ने भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई. इसके लिए उन्हें बैक टू बैक लगातार दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. सैमसन अच्छे फॉर्म में हैं और अब फाइनल मैच में भी सभी की नजरें उनपर होंगी और भारतीय खेमा उनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद करेगा. तो आइए इससे पहले आपको संजू के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं कि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक कैसा प्रदर्शन किया है? साथ ही जान लेते हैं कि संजू सैमसन के आंकड़े अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसे हैं...

Advertisment

कमाल के फॉर्म में हैं संजू सैमसन

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने पिछले 2 अहम मुकाबलों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है और जमकर रन बनाए और दोनों ही मैचों में वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. टूर्नामेंट में अब तक संजू ने कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें 77.33 के औसत और 201.73 की स्ट्राइक रेट से 232 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं और अपनी टीम की जीत के हीरो रहे हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू ने 97 रनों की तूफानी नाबाद पारी खेली थी और भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया. वहीं, गुरुवार को इंग्लैंड के साथ खेले गए सेमीफाइनल में एक बार फिर संजू का बल्ला बोला और उन्होंने 42 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. इस दौरान सैमसन का स्ट्राइक रेट 211.90 का रहा. 2 धाकड़ पारियों के बाद अब फाइनल में भी संजू बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाना चाहेंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसे हैं संजू सैमसन के आंकड़े?

न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू सैमसन ने अब तक 7 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 8 के औसत और 127.27 की स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 24 रनों की हाईएस्ट इनिंग खेली है. वह एक बार डक पर भी आउट हुए हैं.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसे हैं संजू के रिकॉर्ड?

संजू सैमसन ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सिर्फ एक टी-20 आई मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 168.18 की स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाए थे. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में संजू ने 13 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में ुन्होंने 25.09 के औसत और 133.33 की स्ट्राइक रेट से 276 रन बनाए हैं. इस मैदान पर वह एक शतक लगा चुके हैं. वही, वह एक बार डक पर भी आउट हुए हैं.

संजू सैमसन से रहेगी बड़ी पारी की उम्मीद

टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को खेला जाने वाला है. खिताबी मैच में एक बार फिर सभी को संजू सैमसन से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी और वह खुद भी अपने इस फॉर्म को जारी रखते हुए भारत को खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें: ये हैं ICC टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, जानिए किस नंबर पर है टीम इंडिया

India vs New Zealand ind-vs-nz sanju-samson
Advertisment